फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ravindra covered eight km between the bombings. traveled decided

रविंद्र ने बमबारी के बीच आठ किमी. सफर किया तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ravindra covered eight km between the bombings. traveled decided
यूक्रेन के खारकीव में फंसा मुलाना का रहने वाला रविंद्र जब घर पहुंचा तो रविंद्र की मां जसबीर कौर ने अपने बेटे की आरती उतारी और उसे गले लगाया। वहीं रविन्द्र के पिता कैप्टन राजिंद्र सैनी ने बताया कि हमारी सभी प्रार्थनाएं रंग लाई। रविन्द्र सैनी ने बताया कि जंग के बीच वह खारकीव में पांच दिन बंकर में रहा। हालात बिगड़ते देख बंकर से 1 मार्च को निकला और बमबारी के बीच 8 किलोमीटर पैदल सफर कर मैट्रो स्टेशन पहुंचा। रविंद्र ने इस आठ किलोमीटर के सफर को अपने जीवन के सबसे कठिन सफर बताया।
विज्ञापन

रविंद्र ने बताया कि इस पूरे सफर में मेरी जान कभी भी जा सकती थी, लेकिन घर वालों की दुआओं से वह सकुशल घर पहुंच गया। मेट्रो स्टेशन पर भीड़ बहुत थी और यूक्रेन के टीटी ने भारतीयों को धक्के मारे, जबकि यूक्रेनियन को ट्रेन में प्राथमिकता दी जा रही थी, लेकिन जैसे-तैसे रविंद्र ट्रेन में सवार हो गया। जहां से वह 2 मार्च को लवील पहुंचा और वहां से चॉप शहर के लिए टैक्सी ली। टैक्सी वाले ने करीब डेढ़ गुना किराया लिया। चॉप शहर से हंगरी बॉर्डर के लिए निकले, रजिस्ट्रेशन कराया और भीड़ बहुत होने के चलते भारी परेशानियों के बीच बॉर्डर पार किया। हंगरी के बुडापेस्ट पहुंचने पर भारतीय सरकार से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी रविंद्र सहित अन्य छात्रों से मिले। रविंद्र ने बताया कि तीन मार्च को हंगरी से ऑपरेशन गंगा के तहत फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। रविंद्र ने कहा कि वह एमबीबीएस के चतुर्थ वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में जब भी हालात सही होंगे तो अपनी डिग्री पूरी करने वापस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed