फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ravi Kumar in 1600 meters and convocation first in 800

1600 मीटर में रवि कुमार तो 800 में दीक्षांत प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ravi Kumar in 1600 meters and convocation first in 800
नारायणगढ़ के गांव उज्जलमाजरी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Ambala
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित सुशासन दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला युवा शक्ति संगठन के महासचिव सोहन लाल झीड़ीवाला ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को गांव लाहा में स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 1600 व 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। 1600 मीटर में रवि कुमार ने प्रथम, विशाल कश्यप ने द्वितीय, हिमांशु ने तृतीय, साहिल ने चतुर्थ और अमन ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेताओं को क्रमश: 2100 रुपये, 1500 रुपये, 1100 रुपये, 800 रुपये और 500 रुपये इनाम देकर सन्मानित किया गया। इसी प्रकार 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दीक्षांत ने प्रथम, गोरिल ने द्वितीय, लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमश: 800 रुपये, 500 रुपये और 300 रुपये देकर सम्मानित किया। जिला युवा अधिकारी अर्शदीप के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

सोहन लाल झीड़ीवाला ने जिला युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह, नायब सिंह कोच, सतीश कुमार कोच, गोल्डी माजरी, सादिक चौहान, पूर्व राष्ट्रीय युवा सेवा कर्मी ललित अरोड़ा व मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर युवा विकास मंडल झीड़ीवाला के अध्यक्ष पंकज शर्मा, युवा विकास मंडल के कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सरवजीत सिंह, दीप, अमित, सूरज, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

नारायणगढ़ के गांव उज्जलमाजरी में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।

नारायणगढ़ के गांव उज्जलमाजरी में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed