{"_id":"67085989f0f7b7eb76070924","slug":"ravana-made-by-badshah-qureshi-will-be-burnt-ambala-news-c-36-1-sknl1003-130925-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बादशाह कुरैशी के हाथों से बने रावण का होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बादशाह कुरैशी के हाथों से बने रावण का होगा दहन
विज्ञापन
अंबाला। 25 कारीगरों को साथ लेकर छावनी और अंबाला सिटी में छह जगह के लिए बादशाह कुरैशी रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के 18 पुतले बना रहे हैं। इस काम के लिए वह कारीगरों के साथ 10 दिन से दिन रात लगे हुए हैं। शुक्रवार की शाम को अंबाला छावनी और अंबाला सिटी में सभी जगह पर इन सभी पुतलाें को खड़ा कर दिया जाएगा। इसके बाद शनिवार को दशहरे के त्योहार पर इन पुतलों का दहन किया जाएगा।
उत्तरप्रदेश के जिला आगरा निवासी बादशाह कुरैशी ने बताया कि उन्हें पुतले बनाते हुए 38 साल हो गए हैं। इसमें 35 साल से वह चंडीगढ़ में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाते आ रहे हैं। इसके साथ ही अंबाला में भी वह लगभग 25 साल से रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाते आ रहे हैं। जिसमें अंबाला छावनी की श्रीराम लीला कमेटी अनाज मंडी के लिए 22 साल से रावण कुंभकरण और मेघनाद के पुतले बना रहे हैं।
सबसे ऊंचा रावण अंबाला छावनी में बना रहे
इस बार अंबाला छावनी में दो जगह जिसमें छावनी की श्रीराम लीला कमेटी अनाज मंडी के लिए 65 फीट रावण, 60 फीट कुंभकरण और 55 फीट मेघनाथ के पुतले बनाए है। अंबाला छावनी की रेलवे काॅलोनी स्थित नाचघर में उन्होंने 50 फीट रावण, 40 कुंभकरण और 40 फीट के मेघनाथ के पुतले बनाए हैं। अंबाला सिटी में चार जगह पुतले बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
अंबाला सिटी रामबाग में 60 फीट रावण, 55 फीट कुंभकरण और 55 फीट मेघनाथ, अंबाला शहर के सेक्टर नौ स्थित हुड्डा मैदान में 60 फीट के रावण, 55 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ, अंबाला सिटी के सेक्टर सात में 45 फीट के रावण, 40 फीट के कुंभकरण और 40 फीट मेघनाद तथा अंबाला शहर के जंडली में 45 फीट के रावण, 40 फीट के कुंभकरण और 40 फीट के ही मेघनाद के पुतले बनाने का काम चल रहा है जो शुक्रवार तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद शुक्रवार शाम को गांधी मैदान, नाचघर, शहर के सेक्टर सात, सेक्टर नौ, जंडली, रामबाग और हुड्डा मैदान में इन सभी रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को खड़ा कर दिया जाएगा।