फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ravana-Angad dialogue was staged

Ambala News: रावण-अंगद संवाद का किया मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Ravana-Angad dialogue was staged
नारायणगढ़। श्री सनातन धर्म महावीर दल की ओर से आयोजित श्री रामलीला मंचन के आठवें दिन विभीषण व रावण-अंगद संवाद का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और तुषार गुप्ता शिव कुमार अग्रवाल ने भगवान श्री रामचन्द्र व लक्ष्मण जी की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान श्री राम नाटक क्लब के कलाकारों ने रावण-अंगद संवाद का मंचन किया
विज्ञापन

श्री रामलीला मंचन में दिखाया कि लंका को तबाह होते देख विभीषण रावण को माता सीता को आदर सहित श्री राम के पास छोड़ने का सुझाव देता है। इस पर रावण अपने दरबार से विभीषण को निकाल देता है। बाद में वह पछताता है और कुंभकरण के पास जाता है । उधर, श्रीराम जी लंका पर चढ़ाई करने से पहले रावण को समझाने के लिए अंगद को दूत बना कर भेजते हैं । इस दौरान रावण के दरबार में अंगद की ओर से पांव जमाने पर अंगद व रावण के बीच हुआ संवाद देखने लायक था। राम का किरदार अरिश अग्रवाल, लक्ष्मण का किरदार कार्तिक, सीता का किरदार हरीष, हनुमान का किरदार अरुण, सुग्रीव का किरदार विंकल वर्मा, अंगद का किरदार अजय, जामवंत का किरदार कृष, रावण का किरदार सोहन, मेघनाथ का किरदार चंदेश चोपड़ा, विभीषण का किरदार अशोक आर्य, प्रास्त का किरदार अशोक भक्त, कुंभकरण का किरदार राहुल ने निभाया। इस मौके पर प्रधान प्रीतम गुलाटी, उपप्रधान रामेश्वर शर्मा, विनोद वर्मा, आदर्श गुप्ता, सचिव राजेश वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश खेरपा, कुलबीर कपूर, सोमनाथ शर्मा, मनुज कौशिक, हेमन्त कपूर, निर्देशक राजेश वालिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed