{"_id":"609839e78ebc3ef1af045845","slug":"rate-list-started-disappearing-from-grocery-stores-ambala-ambala-news-knl69493030","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकानों से गायब होने लगी रेट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना की दुकानों से गायब होने लगी रेट लिस्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। लॉकडाउन के साथ प्रशासन ने खाद्य सामग्री के रेट निर्धारित कर दिए थे। साथ ही प्रशासन ने सभी किराना दुकानदारों के लिए आदेश जारी किए थे कि वह रेट की लिस्ट को दुकानों पर लगाएंगे। शुरुआत के दो से तीन दिन तो दुकानदारों ने प्रशासन के इन आदेशों का पालन किया। अब दुकानदार इस रेट लिस्ट को दुकान पर लगाने से बच रहे हैं।
आदेश जारी होने के अगले ही दिन अधिकारियों ने व्यवस्था जांचने के लिए किराना दुकानों का दौरा किया था। इस दौरान कुछ किराना दुकानदारों ने रेट लिस्ट चस्पा ली थी तो कुछ दुकानदारों ने रेट लिस्ट नहीं चस्पा की थी। इन दुकानदारों को अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर वह रेट लिस्ट नहीं चस्पाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब हालात यह है कि जिन दुकानदारों ने पहले अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा की थी, अब उन दुकानदारों ने भी रेट लिस्ट को हटा दिया है। इसके बाद एक बार फिर दुकानदार खाद्य सामग्री के मनमाने दाम वसूलने लगे हैं।
यह है खाद्य सामग्री के रेट
इनमें चावल 30-32 रुपये, गेहूं 22 रुपये, गेहूं आटा 23-26 रुपये, गर्म दाल 75-80 रुपये, मूंग दाल 100-112 रुपये, उड़द दाल 108-115 रुपये, तूर/अरहर दाल 105-124 रुपये, मसूर साबूत 85-90 रुपये, चीनी 37-38 रुपये, ग्राउंडनट तेल 195-200 रुपये, सोया तेल 160-165 रुपये, सरसों का तेल 160-170 रुपये, सूरजमुखी तेल 180-200 रुपये, वनस्पति 140-145 रुपये, पालम तेल 135-140 रुपये, टी(1) लूज 280-300 रुपये, नमक पैकड 20 रुपये, गुड़ 35-40 रुपये का रेट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
हमने सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट चस्पा करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अगर ऐसा है कि किसी दुकानदार ने रेट लिस्ट नहीं चस्पा की है तो जांच के बाद उस दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - राजेश्वर मोदगिल, डीएफएससी, अंबाला।