फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rashtriya Parashuram Sena has been engaged in social welfare works for the last seven years.

Ambala News: सात वर्षों से समाज हित के कार्यों में जुटी है राष्ट्रीय परशुराम सेना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Parashuram Sena has been engaged in social welfare works for the last seven years.
अंबाला छावनी में बैठक के दौरान मौजूद राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) के पदा​धिकारी। संगठन
- भगवान परशुराम की शिक्षाओं का किया जा रहा प्रचार, महिलाओं को बना रहे आत्मनिर्भर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ब्राह्मण समाज के हितार्थ कार्य के लिए राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) का गठन वर्ष 2018 में किया गया। राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा ने बताया कि शुरुआती दौर में संगठन में पांच से सात सदस्य थे। उस समय भी सदस्य अपने संसाधनों व सहयोग से सामाजिक व धार्मिक कार्याें में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। आज संगठन में हजारों सदस्य हैं जोकि अलग-अलग जिलों और प्रांतों में फैले हुए हैं।
संगठन भगवान परशुराम की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार कर रही हैं। मौजूदा समय में ब्राह्मण आइडेंटिटी प्रोटेक्शन एक्ट बनवाने, स्वर्ण आयोग का गठन करवाने, यूजीसी रेगुलेशन 2026 को वापस करवाने के लिए धरना प्रदर्शन दिया गया और इसके लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन में नरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, सतीश शर्मा, संजीव शर्मा, रमेश शर्मा, जयकुमार शर्मा, विद्या प्रकाश शर्मा आदि पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जोड़ रहे नए नए सदस्य : फूलचंद
संगठन के कोषाध्यक्ष फूलचंद शुक्ला ने बताया कि केवल राजनैतिक ही नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मोर्चे पर भी यह संगठन मिसाल पेश कर रहा है। समय-समय पर बैठकों का आयोजन करके नए सदस्य भी जोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज को कर रहे एकजुट : कुलभूषण
जिला संरक्षक कुलभूषण पाराशर ने बताया कि संगठन द्वारा भगवान परशुराम के आदर्शों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर उनकी प्रतिमाएं स्थापित कर समाज को एकजुट किया जा रहा है।
लगाये जाते हैं शिविर : बीके मिश्रा
प्रभारी बीके मिश्रा ने बताया कि हर साल ग्रीष्मकाल में लड़कियों के लिए विशेष शिविर लगाए जाते हैं। इसमें नृत्य, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी विधाओं का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि लड़कियां अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर हो सकें।
कन्याओं के विवाह में कर रहे सहयोग
जिला संगठन मंत्री लखनपाल शर्मा ने बताया कि समाज की निर्धन कन्याओं के विवाह में संगठन सहयोग कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। साथ ही धार्मिक आयोजनों और भंडारों के जरिए आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पहचान को बचाना लक्ष्य
जिला उपाध्यक्ष तरुण शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व और पहचान को बचाना है। वह निरंतर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं ताकि स्वर्ण आयोग का गठन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed