फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rashan agitation

राशन न मिलने से छावनी की भूरमंडी के सैकड़ों लोग परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
rashan agitation
अम्बाला कोरोना वायरस के चलते देश में 23 मार्च से लॉक डाऊन जारी होने के दो सप्ताह से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद राशन न मिलने से छावनी की भूरमंडी के सैकड़ों बाशिंदे परेशान है । राशन कार्ड लेकर महिलाओं व पुरुष कार्ड धारकों ने अपने वार्ड पार्षद और प्रशासन के खिलाफ राशन उपलब्ध न करवाए जाने के आरोप लगाए । स्थानीय महिलाओं का कहना है कि यहाँ कुछ लोगों को तो थोड़ा बहुत राशन मिला है, जबकि ज्यादातर लोग इससे वंचित रह गए हैं । जब वोट की जरुरत होती है तो उनका प्रयोग किया जाता है मगर उसके बाद कोई सुनने वाला नहीं है । उनका कहना है कि कइयों के पास पीली व कुछ के पास हरे राशन कार्ड भी हैं लेकिन उन्हें न तो सरकार और न ही किसी अन्य की तरफ से राशन मिला है । उन्होंने मांग की है कि जिला प्रशासन जल्द उन्हें राशन उपलब्ध करवाए । हालाँकि इस बारे में स्थानीय पार्षद से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला । इस बस्ती के ज्यादातर नुमाइंदे गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं । यह लोग नौकरी पेशा वाले व फैक्ट्री में काम करने वाले मजदुर हैं जो लॉक डाऊन में राशन की भारी दिक्कत का सामना कर रहे हैं। इनका कहना है कि राशन कार्ड होने के बावजूद इन्हे राशन नहीं मिल रहा है । वे इसके लिए कई जगह गुहार लगा चुके हैं लेकिन इनकी सुनवाई नहीं हो रही । इनका आरोप है बाहर राशन लेने जाने पर पुलिस के डंडों का डर अलग रहता है । उनकी मांग है इस संकट की घडी में उन्हें राशन दिलवाया जाना चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed