फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rampage by goons in Ambala: dispute over parking a scooter led to an attack by men

अंबाला में बदमाशों का कहर: स्कूटी खड़ी करने पर हुआ विवाद, फार्च्यूनर कार में आए बदमाशों ने युवकों पर किया हमला

Tue, 23 Sep 2025 12:10 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला सिटी
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला सिटी Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 Sep 2025 12:10 PM IST
सार

पीड़ित के भाई राजीव ने बताया कि स्कूटी खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। इसके बाद अचानक से अग्रसेन चौक के पास पुल से उतरते समय फार्च्यूनर कार में सवार बदमाश आ गए और उन्होंने अपनी कार से दो बार पीड़ितों की स्कूटी में टक्कर मारी।

विज्ञापन
Rampage by goons in Ambala: dispute over parking a scooter led to an attack by men
पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

अनाज मंडी के पास पुल से उतरते समय फार्च्यूनर कार सवार बदमाशों से दो युवकों पर हमला कर लिया। बताया जाता है कि बदमाश अपने साथ धारदार हथियार लाए थे। ऐसे में धारदार हथियारों के प्रयोग से पीड़ितों को बुरी तरह घायल कर दिया। इतना ही नहीं जब पीड़ित उपचार लेने व मेडिकल कराने सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां भी बदमाश आ गए और दोबारा से हमला कर फरार हो गए। इसके बाद मौके पर पुलिस और पीड़ितों के परिजन भी पहुंच गए। शहर के सिविल अस्पताल में पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित के भाई राजीव ने बताया कि स्कूटी खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। इसके बाद अचानक से अग्रसेन चौक के पास पुल से उतरते समय फार्च्यूनर कार में सवार बदमाश आ गए और उन्होंने अपनी कार से दो बार पीड़ितों की स्कूटी में टक्कर मारी। इसके बाद धारदार हथियार से उनके भाई पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस हमले में अंबाला सिटी निवासी संजीव अहूजा और रवि सेठी घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना क्षेत्र की पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। वहीं इस घटना को लेकर शहर में रोष दिखाई दिया। घायलों के परिजनों से बात करने मेयर प्रतिनिधि व मनोनित पार्षद संदीप सचदेवा भी मौके पर पहुंच। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed