फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ramlila: Hanuman blew Lanka, audience raised slogans of Jai Shri Ram

रामलीला : हनुमान ने फूंकी लंका, दर्शकों ने लगाए जय श्रीराम के नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ramlila: Hanuman blew Lanka, audience raised slogans of Jai Shri Ram
Ramlila: Hanuman blew Lanka, audience raised slogans of Jai Shri Ram - फोटो : Ambala
अंबाला। मानव चौक स्थित मानव रंगमंच की ओर से आयोजित रामलीला में बुधवार को लंका दहन व हनुमान-रावण संवाद का मंचन किया गया। बड़ी संख्या में लोग रामलीला का आनंद उठाने के लिए पहुंचे थे। मंचन के दौरान जैसे ही हनुमान ने लंका में आग लगाई तो मौजूद दर्शक अपने आपको रोक नहीं पाए और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन

बुधवार को लंका दहन दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जैसे ही हनुमान जी ने लंका को आग लगाई तो रामलीला देखने आए दर्शकों ने जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इससे पूर्व कलाकारों ने सबसे पहले जटायु द्वारा हनुमान जी को शक्तियां याद करवाने का दृश्य प्रस्तुत किया। इसके बाद हनुमान जी ने समुद्र पार कर लंका में प्रवेश किया। जैसे ही वहां अशोक वाटिका में हनुमान पहुंचे तो वहां पर रावण और सीता माता का संवाद चल रहा था। इसके पश्चात हनुमान जी ने भगवान श्रीराम की मुद्रिका माता सीता की गोद में डाली तो आवाज आई अपनी पहचान बताएं और भगवान श्रीराम के बारे में सही जानकारी दें। इसके बाद अशोक वाटिका का दृश्य प्रस्तुत किया और अशोक वाटिका में हनुमान का युद्ध प्रस्तुत किया गया। यहां से हनुमान को रावण के समक्ष प्रस्तुत किया गया और रावण-हनुमान संवाद के बाद जहां हनुमान जी की पूंछ में आग लगाई गई। हनुमान जी ने पूरी लंका को दहन कर दिया। लंका को जलता देख सभी भक्तजनों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। सीता की भूमिका में यहां बोबी कालड़ा, हनुमान निशांत आनंद, अंगद हानीश चानना, जामवंत हेमंत मल्होत्रा, रावण राहुल कंगोत्रा, मेघनाथ छिंदा, विभीषण तरुण और सुग्रीव की भूमिका सूर्य ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed