फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raman Gulati becomes President of Inner Wheel Club.

Ambala News: रमन गुलाटी बनीं इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष

Mon, 06 Jul 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 06 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Raman Gulati becomes President of Inner Wheel Club.
अंबाला सिटी में इनर व्हील क्लब की नई गठित टीम सेवा कार्य करते हुए। प्रवक्ता
अंबाला। सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था इनर व्हील क्लब, अंबाला की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर लिया गया है। इस नई टीम में रमन गुलाटी को सर्वसम्मति से क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया है। रमन गुलाटी के नेतृत्व में क्लब ने आगामी सत्र के लिए अपनी कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया है। क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष रमन गुलाटी ने बताया कि नई टीम में अनुभवी और ऊर्जावान सदस्यों सचिव सुमन कांत, कोषाध्यक्ष रचना जैन, संपादक नीलकमल खेरा, पूर्व अध्यक्ष सुशीला मलिक तथा निदेशक महिमा गुलाटी को शामिल किया गया है, ताकि सामाजिक सेवा के कार्यों में नई गति लाई जा सके।
विज्ञापन

क्लब की नई पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए एक विस्तृत खाका तैयार किया है। रमन गुलाटी ने स्पष्ट किया कि आगामी समय में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में क्लब विशेष अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा, क्लब के समस्त सदस्य और पदाधिकारी एकजुट होकर सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका लक्ष्य हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है, जिसे हमारी मदद की आवश्यकता है। क्लब की पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। रमन गुलाटी ने कहा कि इनर व्हील क्लब का मूल मंत्र सेवा है और नई टीम इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए अंबाला के सामाजिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed