फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rakshabandhan

रक्षाबंधन : भाइयों की कलाई पर आज बहनें बांधेंगे रक्षासूत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan
Rakshabandhan - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया जाएगा। सोमवार को बहनें भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधकर लंबी उम्र की दुआएं मांगेगी। रेशम की डोर बांधने के साथ उनसे अपनी रक्षा का वचन लेगी। भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व पर भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए बाजार में तरह-तरह की राखियां बहने पसंद कर रही है। जहां भाइयों की कलाई पर स्टोन वाली राखियां सजेंगी, वहीं नन्हें-मुन्ने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए छोटा भीम और मिक्की माउस कार्टून वाली राखियां बहने पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

बहनों ने की तैयारी
बहनें रक्षा बंधन के पावन पर्व पर भाई की कलाई में स्नेह का डोर बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लेती है। इस मौके पर बहने मुख्य रूप से मंदिर के समक्ष खड़े होकर सजी हुई थाली से भाई के माथे पर टीका लगाती हैं और उसके बाद भाई की कलाई पर रेशम की डोर बांधती है। इसके लिए बहनों ने पहले ही रक्षा बंधन पर पूजा की थाल सजा ली है। साथ ही कई बहनों ने अपने घरों के बाहर रंगोली भी तैैयार की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में जमकर हुई खरीदारी
रविवार को पूरे दिन बाजार में राखियों की खरीदारी हुई। डायमंड डिजायनर, रेशमी, रक्षा सूत्र पर शीख शंख आदि जड़ित राखियां खूब पसंद की गई। बाजार में अबकी बार बच्चों को लुभाने के लिए डिजाइनर राखियां आई हैं। इसकी कीमत 10 रुपये से 100 रुपये तक है। इसके अलावा, %डोरीमोन%,%छोटा भीम% वाटर गेम्स आदि राखियां भी बच्चों को खूब भा रही है। शहर के साथ नगर, कस्बा में राखी खरीदने के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed