{"_id":"65e171912d9a5d4f8d085339","slug":"rajya-sabha-member-saket-gokhale-angry-over-police-statement-of-cancelling-passport-writes-letter-to-sp-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: पुलिस के पासपोर्ट रद्द कराने के बयान पर भड़के राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले, एसपी को लिखा डीओ लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: पुलिस के पासपोर्ट रद्द कराने के बयान पर भड़के राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले, एसपी को लिखा डीओ लेटर
Fri, 01 Mar 2024 11:41 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:41 AM IST
सार
किसान आंदोलन को लेकर राज्यसभा सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने अंबाला एसपी जशनदीप सिंह रंधावा को एक डीओ लेटर लिखा है। बता दें कि अंबाला पुलिस के डीएसपी जोगिंदर सिंह ने अपने बयान में कहा था कि किसानों को चिन्हित कर वीजा व पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में बैठे किसानों का पिछले दिनों पुलिस से काफी संघर्ष हुआ था। अब अंबाला पुलिस के डीएसपी जोगिंदर सिंह का बयान काफी वायरल हाे रहा है जिसमें वह बता रहे हैं कि उग्र संघर्ष करने वाले किसानों का चेहरा ड्रोन व सीसीटीवी से चिन्हित कराया जा रहा है, जिनके वीजा व पासपोर्ट रद्द करवाने के लिए केंद्र के पास प्रस्ताव भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
इस बयान पर राज्यसभा सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले भड़के हैं। उन्होंने अंबाला एसपी जशनदीप सिंह रंधावा को इस बाबत एक डीओ लेटर भी लिखा है। जिसकी एक प्रति व डीएसपी जोगिंदर सिंह का बयान एक्स प्लेटफार्म पर भी प्रेषित किया गया है। राज्य सभा सदस्य ने पत्र में सवाल उठा कर उन्होंने एसपी अंबाला से कहा है कि बताएं कि पासपोर्ट अधिनियम के किस प्रावधान के तहत पुलिस आंदोलनकारी किसानों के पासपोर्ट व वीजा रद्द करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस क्या सीधे विदेशी उच्चायोग से संपर्क कर रही है। जिसमें बिना विदेश मंत्रालय का सहयोग नहीं लिया जा रहा है। पुलिस ने कितने आंदोलनकारी किसान चिन्हित किया हैं। कितनों पर एफआईआर किस प्रावधान के तहत दर्ज की गई है। राज्यसभा सदस्य ने पांच दिन के भीतर यह जानकारी मांगी है। दूसरी तरफ किसान दिल्ली कूच से संबंधित फैसला आज सुना सकते हैं। वीरवार को किसान शुभकरण के अंतिम संस्कार में जाने के कारण किसान नेताओं ने घोषणा नहीं की थी।
विज्ञापन