फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rajat Malik rejoins BJP

Ambala News: रजत मलिक फिर भाजपा में शामिल

Wed, 01 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 01 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rajat Malik rejoins BJP
नगरपालिका बराड़ा चेयरमैन रजत मलिक को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। नगरपालिका चुनाव के दौरान टिकट न मिलने पर आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर जीतने वाले रजत मलिक मंगलवार को फिर से भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री संतोष चौहान के नेतृत्व में पंचकूला में रजत मलिक की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सदस्यता ग्रहण करवाई। भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें भाजपा में शामिल किया गया।
रजत मलिक काफी समय से भाजपा से जुड़े रहे और खुद को नगरपालिका चुनाव में भाजपा की ओर से चेयरमैन पद के लिए प्रबल दावेदार मान रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर हरजिंद्र सिंह को चेयरमैन पद का उम्मीदवार बनाया। इसके विपरीत रजत मलिक ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोक दी और चुनाव में जीत दर्ज करवाकर चेयरमैन की कुर्सी पर काबिज हुए। चुनाव के दौरान भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। रजत मलिक पूर्व मंत्री संतोष सारवान के नजदीकी रहे हैं। यही कारण है कि कई दिनों से पूर्व मंत्री के साथ उनकी नजदीकियां फिर से बढ़ने लगी थी और मंगलवार को पूर्व मंत्री संतोष सारवान ने उनकी भाजपा में दोबारा एंट्री करवाई। चेयरमैन रजत मलिक का कहना है कि भाजपा ही विकास और जनसेवा की असली पार्टी है।
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के नेतृत्व में वे क्षेत्र की जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री संतोष सारवान के साथ मिलकर वह बराड़ा में विकास करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed