फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rajat District Topper in ITI One Year Trade in Ambala

आईटीआई एक वर्षीय ट्रेड में रजत जिला टॉपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rajat District Topper in ITI One Year Trade in Ambala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। आईटीआई की दो वर्षीय ट्रेड के फाइनल परिणाम के बाद विभाग ने एक वर्षीय कोर्स का भी परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। सत्र 2019-20 का परीक्षा परिणाम जैसे ही जारी हुआ विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शहर राजकीय आईटीआई की हिंदी स्टेनोग्राफर ट्रेड के रजत ने 99 प्रतिशत अंक लेकर जिलेभर की सभी आईटीआई में टॉप किया। रजत के अलावा इंग्लिश स्टेनोग्राफी में इसी आईटीआई की किरण 97.75 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।
हालांकि राजकीय मूलचंद आईटीआई अंबाला छावनी का ओवरऑल परीक्षा परिणाम शहर आईटीआई से बेहतर रहा। यहां का कुल परिणाम 97.05 प्रतिशत रहा जबकि शहर राजकीय आईटीआई का कुल परिणाम 96.39 प्रतिशत रहा। मूलचंद आईटीआई में कुल 102 में से 99 विद्यार्थी पास हुए। स्टेनो हिंदी की प्रियंका ने 91 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। कोपा ट्रेड में लवप्रीत ने 88.50 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया जबकि वेल्डर ट्रेड में आर्यन और निखिल 79.40 अंक लेकर संयुक्त रूप से अपनी ट्रेड में टॉपर रहे। यहां एक वर्षीय कोर्स की 3 ट्रेड हैं।
विज्ञापन

अंबाला शहर राजकीय आईटीआई की बात करें तो यहां कुल 403 विद्यार्थियों ने 10 ट्रेड में परीक्षा दी थी। इनमें से अभी 15 विद्यार्थियों का परिणाम जारी नहीं किया गया। संस्थान के 25 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक अर्जित किए। इसी तरह छावनी। शहर राजकीय आईटीआई की बात करें तो इसमें 388 में से 374 विद्यार्थी पास हुए। स्टेनो इंग्लिश में सबसे ज्यादा 7 विद्यार्थी फेल हुए जबकि हिंदी स्टेनों में एक, कारपेंटर ट्रेड में 2 और फाउंड्री मैन ट्रेड में 4 विद्यार्थी फेल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी संस्थान में एक वर्षीय कोर्स की तीन ट्रेड हैं। इनमें से कोपा में 45 में से 45, स्टेनो में सभी 23 विद्यार्थी पास हुए जबकि वेल्डर में 34 में से 31 विद्यार्थी पास हुए। शानदार परिणाम के लिए समस्त स्टाफ और विद्यार्थी दोनों बधाई के पात्र हैं। - दीपेश महेंद्र, प्रिंसिपल मूलचंद राजकीय आईटीआई।

संस्थान का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। 99 प्रतिशत अंक लेकर हमारी आईटीआई के रजत ने टॉप किया है। करीब 25 विद्यार्थियों के 90 या इससे ज्यादा अंक हैं। सभी विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ इस शानदार परिणाम के लिए बधाई का हकदार है। - भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्रिंसिपल राजकीय आईटीआई अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed