फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raipur passenger's purse stolen in Chhattisgarh Express

Ambala News: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में रायपुर के यात्री का पर्स चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Raipur passenger's purse stolen in Chhattisgarh Express
अंबाला। ट्रेन नंबर 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में रायपुर से सफर कर रहे एक यात्री का पर्स चोरी हो गया। पर्स में नकदी के अलावा सोने का मंगलसूत्र और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। कैंट जीआरपी ने जीरो एफआईआर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के इर्रा ग्राम निवासी पुरेंद्र कुमार ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ रायपुर से सफर कर रहे थे। उनकी सीट एसी कोच बी-3 में सीट नंबर 71 और 72 थी। जब ट्रेन अंबाला सिटी स्टेशन के पास पहुंची तो अज्ञात चोरों ने उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में उनकी पत्नी का सोने का मंगलसूत्र, कुछ नगदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम डेबिट व क्रेडिट कार्ड, वाहन की आरसी और लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed