फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rainy clouds in Narayangarh, less rain in Ambala city

Ambala News: नारायणगढ़ में बरस रहे मेघा, अंबाला शहर में कम बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Rainy clouds in Narayangarh, less rain in Ambala city
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एक जुलाई से मानसून सक्रिय हो चुका है। बारिश भी कुछ दिन में रूक-रूककर हो रही है, मगर पिछले वर्षों की तुलना में अभी तक कम ही बारिश हुई है। ऐसे में धान रोपाई कार्य प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा असर अंबाला शहर खंड में पड़ा है, क्योंकि इस एरिया में बारिश दूसरे खंड के मुकाबले कम हुई और लोग बारिश के भरोसे हैं। बराड़ा, शहजादपुर, मुलाना व नारायणगढ़ में मेघा यहां से ज्यादा बरस रहे हैं। जिससे वहां धान की रोपाई कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिले में कुल 94 हजार हेक्टेयर में से 84 हजार हेक्टेयर फसल पर धान रोपाई हो चुकी है। अभी आठ हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई होनी है। सबसे ज्यादा अंबाला शहर खंड में ही रोपाई बाकी है। इस एरिया में बासमती भी ज्यादा लगाते हैं। बासमती थोड़ा देरी से भी लगती है।
अभी तक बारिश कम हुई, तभी लेट हो रही धान रोपाई : डॉ. जसविंद्र सिंह
कृषि विभाग उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह ने बताया कि बराड़ा, शहजादपुर, मुलाना व नारायणगढ़ की तुलना में अंबाला शहर खंड में बारिश कम हुई है। जिससे इस एरिया में अभी धान लगनी बाकी है। अंबाला शहर क्षेत्र में किसान बासमती भी लगाते हैं। अभी गर्मी ज्यादा नहीं है, इसलिए जो फसल पहले लग चुकी है, उसको नुकसान होने की संभावना कम है, क्योंकि बीच-बीच में हल्की बारिश हो रही है। किसान भी ट्यूबवेल से इसकी सिंचाई कर रहे हैं। जिले में 94 हजार हेक्टेयर में से 84 हजार हेक्टेयर फसल पर धान रोपाई हो चुकी है। अभी आठ हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई होनी है।
विज्ञापन

बारिश कम होने से उमसभरी गर्मी भी बढ़ी
बीते बुधवार को सुबह से दोपहर तक रूक-रूककर बारिश होती रही। इससे सुबह तो गर्मी से राहत रही, लेकिन दोपहर में उमसभरी गर्मी बढ़ गई। यह स्थिति पिछले कई दिनों से बन रही है और उमसभरी गर्मी सता रही है। इसका फसल पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो वर्ष में बारिश को लेकर अंबाला की स्थिति
जुलाई-2022 में अंबाला शहर में 269 एमएम, अंबाला छावनी में 135 एमएम, बराड़ा में 132 एमएम, मुलाना में 208 एमएम, साहा में 142 एमएम, शहजादपुर में 115 एमएम, नारायणगढ़ में 231 एमएम बारिश हुई। जिले में जुलाई में कुल 1232 एमएम बारिश हुई। यह 176 एमएम एवरेज बारिश रही।
जुलाई 2023 में अंबाला शहर में 440 एमएम, अंबाला छावनी में 430 एमएम, बराड़ा में 349 एमएम, मुलाना में 364 एमएम, साहा में 398.2 एमएम, शहजादपुर में 521 एमएम, नारायणगढ़ में 626 एमएम बारिश हुई। जिले में जुलाई में कुल 3110.2 एमएम बारिश हुई। यह 444.31 एमएम एवरेज बारिश रही।
इस वर्ष बारिश की स्थिति
1 जुलाई को जिले में 84 एमएम बारिश हुई। इनमें अंबाला शहर में 6 एमएम, अंबाला छावनी में 7 एमएम, बराड़ा में 30 एमएम, मुलाना में 32 एमएम, साहा में 9 एमएम, शहजादपुर और नारायणगढ़ में बारिश नहीं हुई।
2 जुलाई को 20 एमएम बारिश हुई। जिसमें बराड़ा में 8 और मुलाना में 12 एमएम बारिश हुई। बाकी खंड में बारिश नहीं हुई।
3 जुलाई को 116 एमएम बारिश हुई। अंबाला शहर में 12 एमएम, अंबाला छावनी में 10 एमएम, बराड़ा में 12 एमएम, मुलाना में 16 एमएम, साहा में 5 एमएम, शहजादपुर में 6 एमएम, नारायणगढ़ में 55 एमएम बारिश हुई।
4 जुलाई को 141 एमएम बारिश हुई। अंबाला शहर में 65 एमएम, अंबाला छावनी में 40 एमएम, बराड़ा में 4 एमएम, मुलाना में 10 एमएम, साहा में 2 एमएम, शहजादपुर में 2 एमएम, नारायणगढ़ में 18 एमएम बारिश हुई।

6 जुलाई को 25 एमएम बारिश हुई। सिर्फ नारायणगढ़ में ही 25 एमएम बारिश हुई।

7 जुलाई को 13 एमएम बारिश हुई। अंबाला शहर में 5 एमएम, अंबाला छावनी में 4 एमएम, बराड़ा में 0 एमएम, मुलाना में 0 एमएम, साहा में 0 एमएम, शहजादपुर में 2 एमएम, नारायणगढ़ में 55 एमएम बारिश हुई।

-17 जुलाई को 40.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed