फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rainwater drainage, inflation, unemployment are big issues

Ambala News: वर्षा जल निकासी, महंगाई, बेरोजगारी बड़ा मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Rainwater drainage, inflation, unemployment are big issues
कैसे चुनें क्यों चुनें....अभियान...विक्रमजीत सिंह।
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसको लेकर उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आने वाले 25 मई को चुनाव होगा।
विज्ञापन

उम्मीदवार मतदाताओं के बीच वोट मांगने के लिए जा रहे हैं। अपने क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए प्रत्याशी को चुनने के लिए मतदाता मंथन कर रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र में बरसाती पानी निकासी, महंगाई, बेसहारा पशु, बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। लोगों का कहना है कि सांसद ऐसा हो, जो उनकी समस्याओं को देखकर उनका समाधान करें।
विज्ञापन


सांसद ऐसा होना चाहिए जोकि शहर के विकास के साथ-साथ सेक्टरों की तरफ भी ध्यान दें। बारिश के दिनों में शहर में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। कई वर्षों से यह स्थिति बनी हुई है। सेक्टरों में पीने के पानी की समस्या है। कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। शहर में बरसाती पानी की निकासी होने चाहिए। बरसाती पानी की निकासी शहर का बड़ा मुद्दा है। बेसहारा पशुओं को लेकर भी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंपी रेखी, समाजसेवी।

सांसद ऐसा चुनना चाहिए जो जनता के हित के लिए बात करें। गांव और शहर में जाकर लोगों की समस्याओं को सुने और समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें। आज आम जनता की महंगाई, बेरोजगारी की बड़ी समस्या है। इसको लेकर कार्य करने की जरूरत है। सिर्फ वोट मांगने के लिए ही नहीं, बल्कि जीतने के बाद भी फील्ड में आकर कार्य करना चाहिए। लोगों का विश्वास कायम रखना चाहिए।

परमजीत कौर, सरपंच।
सांसद ऐसा होना चाहिए कि जब हमें उनकी जरूरत हो तो उनकी मौजूदगी होनी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि हमें अपने सांसद से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़े। सांसद साफ सुथरी छवि का व्यक्ति होना चाहिए और वह ईमानदार हो। रोजगार को लेकर कार्य करने की सबसे ज्यादा जरूरत है। प्रत्याशी को लोकसभा क्षेत्र के हर विषय की जानकारी होना चाहिए कि उनके लोकसभा क्षेत्र में कौन-कौन सी समस्याएं हैं और उनको दूर किया जाना चाहिए।

विक्रमजीत सिंह, किसान।
अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और विकास के लिए सांसद का चुनाव करना चाहिए। सांसद का चुनाव करते हुए उसकी छवि और चरित्र के बारे में अच्छी तरह से पता होना चाहिए। इसके साथ ही सांसद स्थानीय क्षेत्र से होना चाहिए। जिससे क्षेत्र की समस्याओं को वह अच्छे से समझ सके।


चंद्रशेखर, व्यापारी

कैसे चुनें क्यों चुनें....अभियान...विक्रमजीत सिंह।

कैसे चुनें क्यों चुनें....अभियान...विक्रमजीत सिंह।

कैसे चुनें क्यों चुनें....अभियान...विक्रमजीत सिंह।

कैसे चुनें क्यों चुनें....अभियान...विक्रमजीत सिंह।

कैसे चुनें क्यों चुनें....अभियान...विक्रमजीत सिंह।

कैसे चुनें क्यों चुनें....अभियान...विक्रमजीत सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed