फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain warning for six days, orange alert for 22 days of heavy rain

Ambala News: छह दिन बारिश की चेतावनी, 22 भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Rain warning for six days, orange alert for 22 days of heavy rain
अंबाला-जगाधरी रोड की फोटो। आसमान शाम को लाल रंग से भर गया। संवाद
अंबाला सिटी। जून के कुछ ही दिन शेष हैं। अब धीरे-धीरे मानसून सक्रिय होने लगा है। शुक्रवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले तीन से चार दिनों में हरियाणा अग्रिम रूप से दस्तक देगा।
विज्ञापन

इससे बारिश की संभावना बन गई है। अक्सर जून के अंतिम दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून आता है। मौसम विभाग ने 21 से 26 जून तक बारिश की संभावना जताई है, जबकि 22 जून को भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से ज्यादा गर्मी से निजात मिल सकती है, वहीं बारिश धान की रोपाई के लिए भी फायदेमंद है। बारिश होते ही सीजन तेजी पकड़ेगा।
विज्ञापन

सुबह बूंदाबांदी, दिनभर उमस
शुक्रवार सुबह कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इसके बाद शाम तक बादल छाने से उमसभरी गर्मी ने परेशान किया। जिससे दिनभर पसीने छूटे रहे। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के मुकाबले 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के लिए विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने 22 जून को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसी तरह जगाधरी, नारायणगढ़ और पंचकूला में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवा चल सकती है और मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है।
आगे ऐसा रह सकता है मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना बन रही है। इसी कारण हरियाणा राज्य में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

इस दौरान 21 व 22 जून को कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। 23 से 25 जून के दौरान हवा व गरज-चमक के साथ राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना भी बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट रहने और वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed