फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain on the mountains, instructions of the canal department, stay away from the Markanda river

पहाड़ों पर बारिश, नहरी विभाग के निर्देश मारकंडा नदी से रहें दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rain on the mountains, instructions of the canal department, stay away from the Markanda river
(अंबाला)मुलाना। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते मारकंडा नदी में रविवार को उफान आ गया। पानी का बहाव तेज था। सुबह करीब 11 बजे पानी जफरपुर व नुर्द गांव के क्षेत्र से गुजरा जोकि नियंत्रण में था लेकिन इसके बावजूद भी नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

पानी का बहाव दोपहर चार बजे के बाद कस्बा पुल तक पहुंच चुका था, लेकिन पानी की बहाव सुबह की अपेक्षाकृत शाम को कम हो गया था। नहरी विभाग के एसडीओ नीतीश चंदेल ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते मारकंड़ा नदी में पानी आया है। रविवार शाम 6 बजे के करीब मारकंडा नदी से गुजरा पानी करीब 1370 क्यूसिक था जोकि करीब दो फुट था। उन्होंने बताया कि यह पानी सुबह के अपेक्षाकृत घट रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि लेकिन आगामी दिनों में बारिश की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। इससे मारकंडा नदी में पानी का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए मारकंडा नदी किनारे सटे खेतों व गांव के लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। बच्चों को तो नदी के पास कतई न भेजें। उन्होंने कहा कि नहरी विभाग नदी की हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed