{"_id":"64e65aef61ae386c34061486","slug":"rain-of-relief-water-became-disaster-public-faced-trouble-ambala-news-c-36-1-amb1003-9098-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राहत की बारिश, आफत बना पानी, जनता ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राहत की बारिश, आफत बना पानी, जनता ने झेली परेशानी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बुधवार सुबह हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। बारिश होने और दिन भर घने बादल छाने से मौसम सुहावना रहा। जिले में 53.2 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। यह तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश होने से शहर और कैंट के कई जगहों पर जलभराव हो गया। वहीं किसानों ने भी राहत की सांस ली। बिजली निगम रोजाना एग्रीकल्चर ट्यूबवेल पर 17 लाख यूनिट बिजली दे रहा था। जिससे ग्रामीण एरिया में बिजली के कट लग रहे थे। बारिश न होने से किसानों की परेशानी भी बढ़ गई थी। अभी तक धान की फसल के लिए किसान सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर निर्भर थे। अब यह बारिश उनकी जरूरत पूरा करेगी। वहीं सब्जियों की फसल में उमस को लेकर दिक्कत आ रही थी तो बारिश से वह भी ठीक से उपज सकेंगी।
गौरतलब है कि कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। साथ ही अगस्त माह में बिजली खपत भी 90 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
इन जगहों पर जलभराव होने से हुई परेशानी
शहर के कपड़ा मार्केट, शुक्लकुंड रोड, जगाधरी गेट रोड, रामबाग मंदिर रोड, पुराना सिविल अस्पताल गेट के सामने, नदी मोहल्ला, अग्रसेन चौक, जंडली पुल के पास पर जलभराव होने से लोगों को निकलने में परेशानी रही। इसी तरह कैंट के बस स्टैंड, कुलदीप नगर के पास सर्विस लेन, विद्या नगर, आनंद विहार, नन्हेड़ा से घसीटपुर की मुख्य सड़क, सेक्टर-34, वाल्मीकि बस्ती, नई आबादी, गोबिंद नगर।
आगे ऐसा रह सकता है मौसम
24 अगस्त- गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
25 अगस्त- गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पानी निकासी न होने से हुआ जलभराव : ओंकार नाथी
पूर्व पार्षद ओंकार नाथी ने बताया कि रुकमणि देवी नाम से एक सामुदायिक भवन है, जिसमें बार एसोसिएशन कैंट के वकीलों को कार्य करने के लिए कुछ समय के लिए जगह दी गई थी। बरसात के मौसम में इस जगह पर पानी जमा होने से वकीलों के साथ-साथ आने जाने वालो परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रुकमणि देवी सामुदायिक भवन से लघु सचिवालय तक जाने में सभी को अधिक दूरी भी तय करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र भी दिया जा चुका है कि लघु सचिवालय के परिसर में वकीलों को बैठने के लिए जगह दी जाए।