फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain increases farmers' problems, paddy moisture reaches 35%

Ambala News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, धान में 35% पहुंची नमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rain increases farmers' problems, paddy moisture reaches 35%
अंबाला छावनी की मोहडा अनाज मंडी में धान सुखाते श्रमिक। संवाद
दिनभर फसल को अनाज मंडियों के बाहर सुखाते नजर आए, बोले- अब गुणवत्ता खराब होने का डर
विज्ञापन


2.39 लाख मीट्रिक टन आवक हो चुकी
75,063.08 मीट्रिक टन उठान किया जा चुका
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रविवार को हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों और मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखा धान भीग गया है। धान में नमी की मात्रा 35 पॉइंट तक पहुंच गई है, जिससे किसान चिंतित हैं। मोहड़ा मंडी के अंदर और बाहर सड़कों पर किसानों को अपना धान सुखाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मौसम की बाधाओं के बावजूद, जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार बनी हुई है।
सोमवार को मंडियों में कुल धान की आवक 2.39 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच चुकी है। इसमें से अभी तक कुल 1.63 लाख मीट्रिक टन धान की सरकारी व निजी खरीद की जा चुकी है। हालांकि, अधिक नमी और खरीद के बाद मंडियों से समय पर उठान न होने के कारण समस्याएं बनी हुई हैं। मंडियों से अब तक 75,063.08 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। किसानों को चिंता है कि यदि धान जल्द नहीं खरीदा गया तो उसकी गुणवत्ता खराब हो सकती है।
विज्ञापन

कई किसानों ने तिरपाल से अपनी फसल बचाने का प्रयास किया। इसके बावजूद धान में नमी की मात्रा काफी बढ़ गई है। यह नमी खरीद प्रक्रिया में बाधा डाल रही है। किसानों को अपनी मेहनत की फसल खराब होने का डर सता रहा है। उन्हें जल्द-से-जल्द खरीद और उठान की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का दर्द
किसान रघुवीर सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि मंडियों में धान के उठान में तेजी लाई जाए और नमी के नाम पर हो रही परेशानी का जल्द समाधान किया जाए, ताकि उन्हें अपना धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

किसान श्याम लाल ने बताया कि वह शुक्रवार को अपना धान मंडी में लेकर आए थे। इसके बाद शनिवार को धान सुखाया था लेकिन रविवार को हुई बारिश में उनका धान भीग गया और जो धान बचा है उसमें नमी ज्यादा है, अब दोबारा से वह धान को सुखाने को मजबूर हैं।


रविवार को हुई बारिश में कई किसानों का धान भीगने से नमी ज्यादा आ गई थी। इसके अलावा किसानों ने अगले दिन धूप में धान सुखाया।
नीरज भारद्वाज, सचिव, नई अनाज मंडी अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी की मोहडा अनाज मंडी में धान सुखाते श्रमिक। संवाद

अंबाला छावनी की मोहडा अनाज मंडी में धान सुखाते श्रमिक। संवाद

अंबाला छावनी की मोहडा अनाज मंडी में धान सुखाते श्रमिक। संवाद

अंबाला छावनी की मोहडा अनाज मंडी में धान सुखाते श्रमिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed