फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain in the mountains, Markanda in spate

Ambala News: पहाड़ों में बारिश, उफान पर मारकंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rain in the mountains, Markanda in spate
मुलाना में उफान पर मारकंडा नदी। संवाद
मुलाना। पहाड़ों में हुई बारिश के चलते मारकंडा नदी में उफान आ गया। बुधवार सुबह जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ। दोपहर दो बजे के बाद मारकंडा नदी का जलस्तर अधिक हो गया।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे मारकंडा नदी का जलस्तर 4.5 फीट था। करीब 50 मिनट में ही जलस्तर सात फीट पर जा पहुंचा जो करीब 28 हजार क्यूसेक पानी था। इसके बाद जलस्तर बढ़ता गया और शाम 5 बजे मारकंडा नदी का जलस्तर करीब 8.1 फीट जा पहुंचा जोकि करीब 34 हजार क्यूसेक पानी था। मारकंडा नदी का यह जलस्तर इस बार का अधिकतम जलस्तर रहा। इस कारण मारकंडा नदी का पानी किनारे के खेतों में जा घुसा और फसलों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

नदी किनारे नहीं जाने की चेतावनी
हिमाचल के कालाअंब में मारकंडा नदी का जलस्तर 2.7 मीटर था जोकि करीब 25 हजार क्यूसेक पानी था। करीब एक घंटे बाद ही जलस्तर घटना भी शुरू हो गया था जोकि सुबह करीब नाै बजे 2.3 मीटर करीब 16500 क्यूसेक पानी था। रास्ते में मारकंडा नदी में मिलने वाली रूण, बेगना, नकटी और छोटा मारकंडा नदियों में पानी होने के चलते मुलाना में जलस्तर बढ़ने की संभावना बढ़ गई थी। इस कारण सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मारकंडा नदी के जलस्तर की पल-पल की स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी। शाम करीब साढ़े पांच बजे मारकंडा नदी का जलस्तर कुछ कम हुआ जोकि करीब 33 हजार क्यूसेक आठ फीट था। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि सिंचाई विभाग ने लोगों को नदी किनारे न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

मारकंडा नदी का जलस्तर बुधवार शाम को 8.1 फीट के बाद घटना शुरु हो गया था। विभाग हर स्थिति पर नजर रख रहा है। लोगों से अपील है कि नदी किनारे कतई न जाएं।
शिखा बंसल, एसडीओ सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed