फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rain in ambala, ambala

अंबाला में रिमझिम फुहार, झमाझम का इंतजार

Mon, 18 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Mon, 18 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
rain in ambala, ambala
बारिश के दौरान स्कूटी से जाती लड़कियां - फोटो : amar ujala
यहां रविवार देर शाम से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने जहां गर्मी और उमस से राहत दिला दी, वहीं किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही झमाझम बारिश होगी और धान की फसल को पानी मिल सकेगा। अभी तक मानसून की सक्रियता काफी कमी दिखाई दे रही थी, लेकिन पिछले दो दिनों से जिस तरह बारिश हो रही है, उससे उम्मीद है कि मेघ जल्द ही पूरी तरह से बरसेंगे। 
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। मौसम में ठंडक थी, लेकिन शाम होते ही रिमझिम फुहारों ने लोगों को भिगो दिया। यह बारिश खेतों के लिए काफी फायदेमंद है। धान की बिजाई के बाद छोटे व मझोले किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जो अब पूरा होता दिखाई दे रहा है। इस रिमझिम बारिश के कारण सड़कों के किनारे जलभराव हो गया, जिससे परेशानी हुई। देर शाम तक रिमझिम फुहारें अंबाला को भिगोती रहीं। 
विज्ञापन


उधर, बराड़ा कस्बा में सुबह से हो रही बूंदाबांदी के कारण लोगों की परेशानियां भी बढ़ गईं। कस्बा के बस स्टैंड, गुरुदेव मोहल्ला, जोगी बस्ती, सरकारी स्कूल, बीडीपीओ कार्यालय कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। स्थानीय निवासी संजीव कुमार, सीमा, पवन, मोहित, आनंद प्रकाश, ज्योति, रामस्वरूप ने बताया कि हर साल यही हाल होता है, जबकि बरसाती पानी निकासी का ठोस बंदोबस्त नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जुलाई तक बारिश की उम्मीद  
मौसम विभाग की मानें तो अंबाला में 23 जुलाई तक बारिश की उम्मीद है। आने वाले दो दिनों (18 व 19 जुलाई) में तेज हवाएं व बारिश की उम्मीद है। इसी तरह 20 व 21 जुलाई को आसमान में बादल छाये रहेंगे, जबकि बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा 22 व 23 जुलाई को भी बादल रहेेंगे व बारिश की संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed