फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain exposed the Municipal Council, waterlogging occurred in the lower areas

Ambala News: बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, निचले क्षेत्रों में हुआ जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rain exposed the Municipal Council, waterlogging occurred in the lower areas
महेश नगर में अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर जमा बरसात का पानी। संवाद - फोटो : संगठन
अंबाला। डेढ़ घंटे की बारिश ने एक बार फिर नगर परिषद के दावों की पोल खोल कर रख दी। अंबाला छावनी के अधिकांश हिस्से में जलभराव हो गया। इस दौरान लोग जलभराव के बीच ही कार्यस्थलों की तरफ जाते नजर आए। सबसे बड़ी परेशानी निचले क्षेत्र के लोगों को झेलनी पड़ी, जहां एक से दो फुट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

बारिश के कारण सड़कों पर भी जलभराव के हालात बने रहे। अंबाला-साहा हाईवे की सर्विस लेन भी जलमग्न हो गई, जबकि सुभाष पार्क के सामने की सड़कों पर भी जलभराव हो गया इसके अलावा महेशनगर थाना, पंजाबी बाग, पालम विहार, एकता विहार, गोबिंद नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित दर्जनों ऐसे क्षेत्र थे, जहां पानी के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि बारिश रुकते ही नगर परिषद के सफाई कर्मचारी नालियों को साफ करने में जुट गए थे।
विज्ञापन



एक से डेढ़ फीट तक पानी
रामकिशन काॅलोनी में सड़कों पर करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया। इस कारण दुकानदारों को परेशानी हुई। अब्बास ने बताया कि उनकी दुकान के आगे पानी जमा हो गया। पानी के कारण ग्राहक नहीं आ रहे थे, इसके अलावा रामबाग के सामने बनी पार्किंग के अंदर और बाहर पानी भर गया। भारत माता चौक पर जमा बारिश के पानी में कई वाहन चालक गिरने से बचे। इसी तरह से छावनी के महेश नगर थाना की मुख्य सड़क पर एक फीट तक पानी जमा था, वहीं महेश नगर थाना के परिसर में भी जलभराव हो गया। इस दौरान लोग और पुलिस कर्मी पानी के बीच से गुजरते हुए थाना में आ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकान में भरा पानी
महेशनगर थाने के साथ स्थित फोटो स्टूडियो की दुकान में भी पानी भर गया। संचालक अशोक ने बताया कि सड़क का पानी ओवर फ्लो होकर दुकान के अंकदर चला गया। इसे वह निकाल रहा है। इसी तरह से अंबाला-जगाधरी राजमार्ग पर और छावनी के नागरिक अस्पताल के सामने हाईवे के किनारे बारिश का पानी जमा था, इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।


जहां-जहां पानी की दिक्कत थी, वहां तुरंत कर्मचारियों को भेज दिया गया था। एक से दो घंटे में पानी उतर गया था। कुछ क्षेत्रों में पंप भी लगाए गए थे ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
- राजेश कुमार, सचिव नगर परिषद सदर, अंबाला।

महेश नगर में अंबाला जगाधरी  राजमार्ग पर जमा बरसात का पानी। संवाद

महेश नगर में अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर जमा बरसात का पानी। संवाद- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed