फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rain comes in ambala

बारिश ने दिलाई सूखी ठंड से निजात

Thu, 14 Jan 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 14 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन

बुधवार को करीब आधा घंटे हुई बारिश के कारण लोगों को सूखी ठंड से निजात मिल गई। सर्दियों के सीजन की यह पहली बारिश है, जिसका काफी इंतजार किया जा रहा था। मौसम विभाग की मानें, तो आने वाले चौबीस घंटों में आसमान में बादल छाये रहेंगे, जबकि आगामी दो दिनों मौसम साफ रहेगा। 

सर्दियों में इस बार मौसम पूरी तरह से लोगों के लिए पहेली ही बना रहा। एक ओर जहां धुंध इस बार काफी कम दिखी, वहीं दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। सबसे खास बात यह रही कि बारिश इस बार नहीं हुई, जिसके कारण सूखी ठंड ने परेशानी बढ़ा रखी थी। बुधवार को सुबह आसमान में बादल छाये रहे, जिससे उम्मीद बढ़ी की बारिश होगी। सुबह करीब ग्यारह बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसके बाद कुछ समय के लिए ठीकठाक बारिश हुई। इस बारिश के कारण माना जा रहा है कि खेती में फायदा होगा, वहीं सूखी ठंड के कारण खांसी, सर्दी जुकाम जैसी तकलीफों से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में धुंध का असर दिखाई देगा, जबकि आसमान में बादल छाये रहेंगे। आने वाले दिनों में तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed