फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rain

सवा घंटे बरसे मेघा, चार एमएम बारिश की गई दर्ज, धान किसान चेहरों पर खुशी

Fri, 26 Jul 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
rain
rain - फोटो : AMBALA
अंबाला कैंट। मानसून की बारिश के बाद फिर से मौसम में परिवर्तन आ गया। वीरवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। लोगों ने बादलों को देखकर बारिश की उम्मीद लगा रखी थी। जो उम्मीद लोगों ने लगाई थी वो दोपहर बाद सच में बदल गई। बारिश शुरू हो गई। जिले में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को जिले का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

बुधवार से ही मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया था। इससे पहले दिन में निकलने वाली धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही थी। वीरवार को सुबह आसमान में बादल छाए तो मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने जमकर सुहावने मौसम का आनंद उठाया। दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई, जो लगभग सवा घंटे तक होती रही। बारिश रुकते ही लोगों ने घरों से निकलने सुहावने मौसम का आनंद उठाया। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम जानकार आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

धान किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर
अंबाला। बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर देखी गयी। धान किसानों का कहना है कि बारिश से उन्हें बड़ा फायदा होगा। धान की फसल के लिए अधिक पानी की जरूरत होती है। बारिश न होने से उन्हें फसल की सिंचाई निजी साधनों से करनी पड़ती है जिससे उनका जेब खर्च बढ़ जाता है और फसल को तैयार करने में लागत भी ज्यादा आती है। किसानों का मानना है कि यदि मौसम मेहरबान रहा तो उन्हें जरूर फायदा होगा। उधर कुछ किसान अधिक बारिश को सब्जियों की खेती के लिए नुकसानदायक भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed