फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain

पांच घंटे में 101.7एमएम बारिश, पानी-पानी हुआ अंबाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rain
Rain - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। लंबे इंतजार के बाद बादल इतनी गर्जना के साथ बरसे की अंबाला को पानी-पानी कर दिया। सुबह 5 बजे से लेकर 10 बजे तक हुई झमाझम में अंबाला का विकास इस कदर डूब गया कि सिवाए जलभराव के कुछ नजर नहीं आया। निगम आयुक्त और नगर परिषद सचिव और ईओ के सफाई के दावे भी इस बरसात के साथ बह गए। 101.7 एमएम बरसात ने एक और जहां धरती पुत्रों की चिंता को धो दिया वहीं छावनी वासियों और शहरवासियों के परेशानियों में डुबाने का काम किया। बता दें कि यह बरसात पूरे सीजन में सबसे ज्यादा हुई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि यह बरसात धान सहित तमाम फसलों के लिए वरदान साबित होगी। इतना ही नहीं सब्जियों की फसल को भी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

छावनी में यहां रहे बाड़ जैसे हालात
छावनी में रेलवे कालोनी, सुंदर नगर, रेलवे कालोनी अंडर ब्रिज पर 7-8 फुट पानी चढ़ने से यहां से आवाजाही बंद हो गई। इसीलिए लोगों को हाइवे से गुजरना पड़ा। बीडी फ्लोर मील के पीछे करीब 3 दर्जन कालोनियों, नन्हेड़ा, महेश नगर, कबीर नगर, वशिष्ठ नगर, दयालबाग, बब्याल रोड, बब्याल, माडी के पास कालोनियां, बीसी बाजार, टिंबर मार्केट, लाल कुर्ती एरिया, 11-12 क्रॉस रोड, खटीक मंडी इत्यादि में 2 से लेकर 4 फुट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

ऐसे डूबा रहा शहर:-
मॉडल टाउन से लेकर जंडली रोड नदियों में तब्दील रहा, इसी तरह टीबी अस्पताल से नगर निगम एरिया तक ऐसे ही हालात रहे, जगाधरी गेट से पटेल रोड, रामबाग से शुक्ल कुंड रोड तक, रेलवे रोड, सेक्टर-9, नगर निगम कार्यालय, ट्रामा सेंटर के बैक साइड, नदी मोहल्ला, शिवालिक कालोनी, गीता नगरी, जंडली, मानव चौक, बलदेव नगर, प्रेम नगर, सेक्टर 8 हाउसिंग बोर्ड कालोनी, इंको पुल के नीचे, प्रीत नगर सहित तमाम क्षेत्रों में बाड़ से भी बदत्तर हालात नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी से लेकर विज तक ने दिए थे सफाई के निर्देश
बता दें कि मानसून शुरू होने से लेकर अब तक डीसी एकदर्जन बार नालों की सफाई के आदेश दे चुके थे। इसी तरह खुद विज ने कई बार सफाई के लिए अधिकारियों को लताड़ भी लगाई लेकिन अफसरों को कुछ रास न आई। करोड़ों रूपये के नाले भी बनवाए और लाखों रूपये की लागत से नालियां भी लेकिन बरसात ने सभी दावों की हवा निकाल दी।

Rain

Rain- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed