फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways withheld payment of Rs 5 crore due to a bill of Rs 527.

Ambala News: 527 रुपये के बिल के चक्कर में रेलवे ने रोका पांच करोड़ का भुगतान

Sun, 21 Sep 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 21 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Railways withheld payment of Rs 5 crore due to a bill of Rs 527.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दर्जनों बार मंत्रणा और नोटिस देने के बाद भी रेलवे ने पांच करोड़ रुपये की सर्विस चार्ज राशि कैंटोनमेंट बोर्ड के न तो खाते में जमा करवाई है और न ही चेक दिया है, वहीं अब मात्र 527 रुपये के बिल के चक्कर में पांच करोड़ का भुगतान रोक दिया गया है। ऐसे में रेलवे की ओर से लगातार बरती जा रही ढिलाई को लेकर कैंटोनमेंट बोर्ड अब सख्ती के मूड में है और कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष के सामने किया जाएगा ताकि लंबित सर्विस चार्ज के तौर पर देय पांच करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो सके।

पहले बताया 40 हजार
कैंटोनमेंट बोर्ड की जगह पर रेलवे वाणिज्यिक गतिविधियां चला रहा है, इसलिए रेलवे की ओर से कैंटोनमेंट बोर्ड को सर्विस चार्ज का भुगतान किया जाता है जोकि पिछले कई वर्षों से चला आ रहा है, लेकिन पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के सर्विस चार्ज पांच करोड़ रुपये के भुगतान के लिए रेलवे आनाकानी कर रहा है। संबंधित विभाग का टोल-मटोल वाला रवैया बोर्ड अधिकारियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जब बोर्ड ने सर्विस चार्ज के संबंध में रेलवे को पत्र जारी किया तो रेलवे ने इसमें 40 हजार रुपये अतिरिक्त जुड़े होने की जानकारी दी क्योंकि बोर्ड की जमीन पर बनी कुछ इमारतें टूट चुकी थीं और जगह खाली हो चुकी थी। जब बोर्ड ने नई इमारतों का लेख-जोखा रेलवे के समक्ष रखा कि इस पर 70 हजार रुपये का अतिरिक्त सर्विस चार्ज बनता है तो संबंधित विभाग जवाब नहीं दे पाया और इसके बाद रेलवे ने कार्रवाई करते हुए 527 रुपये का अड़ंगा डाल दिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों की अटकी तनख्वाह व विकास कार्य
रेलवे से पिछला सर्विस चार्ज न मिलने पर पहले ही कैंटोनमेंट बोर्ड आर्थिक तंगी से गुजर रहा है जबकि इस वित्त वर्ष का सर्विस चार्ज भी देय हो गया है जोकि कुल मिलाकर 10 करोड़ पहुंच गया है, ऐसे में रेलवे के लिए भी मुसीबत बढ़ने वाली है, वहीं सर्विस चार्ज न मिलने से बोर्ड में कार्यरत लगभग 400 कर्मचारियों की तनख्वाह पर भी संकट के बादल छा गए हैं जबकि नाले व नालियों सहित फुटपाथ आदि का निर्माण भी लंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेवजह उलझा रहे मामला
इस मुद्दे पर जल्द ही होने वाली बोर्ड बैठक में चर्चा की जाएगी और अध्यक्ष की मौजूदगी में अपना पक्ष रखा जाएगा। रेलवे से फंड न मिलने के कारण विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बेवजह तर्क देकर रेलवे के विभागीय अधिकारी मामले को उलझा रहे हैं। मात्र 527 रुपये के लिए उन्होंने पांच करोड़ रुपये का भुगतान रोका हुआ है जोकि गलत है।
- राहुल आनंद शर्मा, सीईओ कैंट बोर्ड, अंबाला।

कैंटोनमेंट बोर्ड के सर्विस चार्ज के लिए संबंधित विभाग से बात हुई है, उनका कहना है कि जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed