{"_id":"695971b3aacb598af5071fba","slug":"railways-to-add-16-additional-coaches-to-6-trains-relief-to-be-provided-ambala-news-c-36-1-amb1001-155762-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे 6 ट्रेनों में लगाएगा 16 अतिरिक्त कोच, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे 6 ट्रेनों में लगाएगा 16 अतिरिक्त कोच, मिलेगी राहत
Sun, 04 Jan 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। लंबी दूरी सहित प्रीमियम ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छह ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली ट्रेन नंबर 19611 व 12 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस सहित ट्रेन नंबर 12029 व 30 नई दिल्ली-अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं।
रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 12029 व 30 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी में दो अतिरिक्त एसी चेयरकार कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन में लंबी हो रही वेटिंग को देखते हुए यह फैसला किया है। यह कोच चार व पांच जनवरी को लगेंगे। इसके अलावा ट्रेन नंबर 19613 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस में अजमेर से 5 से 28 जनवरी तक तथा अमृतसर से 6 से 29 जनवरी तक स्लीपर क्लास का एक कोच लगाया जाएगा।
अन्य ट्रेनों में कोच : इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12985 जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर ट्रेन में 4 से 31 जनवरी तक एसी चेयरकार का एक, ट्रेन नंबर 14322 जयपुर-रेवाडी ट्रेन में जनरल क्लास के पांच अतिरिक्त कोच, भिवानी-मथुरा ट्रेन में भिवानी से 4 जनवरी से 2 फरवरी तक व मथुरा से 5 जनवरी से 3 फरवरी तक जनरल क्लास के तीन कोच, हिसार-जयपुर ट्रेन में हिसार से 4 से 31 जनवरी तक, जबकि जयपुर से 5 जनवरी से 3 फरवरी तक जनरल क्लास के दो कोच, जयपुर-बठिंडा ट्रेन में 4 जनवरी से 1 फरवरी तक जनरल क्लास के दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।