{"_id":"6626fd8c63d16cf2250b8d47","slug":"railways-sent-tower-wagon-for-line-maintenance-stir-among-farmers-ambala-news-c-36-1-amb1001-121953-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लाइन देखभाल के लिए रेलवे ने भेजी टॉवर वैगन, किसानों में हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लाइन देखभाल के लिए रेलवे ने भेजी टॉवर वैगन, किसानों में हलचल
विज्ञापन
अंबाला। पंजाब हरियाणा की सीमा पर स्थित शंभू बॉर्डर से आगे रेलवे स्टेशन पर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले छह दिनों से किसानों रेलवे ट्रैक रोक रखा है। सोमवार को किसान आंदोलन के छठे दिन भी 144 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
रेलवे ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रविवार को भी 72 को पूर्ण तौर पर रद्द कर दिया। जबकि 62 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया और पांच को बीच रास्ते रद्द तो पांच को बीच रास्ते से पुन: संचालित किया। वहीं, दूसरी तरफ दोपहर के समय शंभू स्टेशन के पास लाइन पर एक टावर वैगन आने से पटरी पर धरना दे रहे किसानों में हलचल मच गई।
किसान नेता तेजवीर सिंह ने वीडियो जारी कर हरियाणा पंजाब सरकार पर आरोप लगाए कि उन्होंने बिना सूचना दिए टॉवर वैगन को भेज दिया कोई भी घटना हो सकती थी। यह ट्रेन काफी तेजी से आ रही थी। किसान भी पटरी पर लेट गए। स्थानीय स्टेशन प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए । उन्हें भी इस गाड़ी के बारे में कुछ पता नहीं था। जहां पर किसान बैठे हैं वहां से करीब 300 मीटर दूरी पर टॉवर वैगर के ब्रेक लगाए गए। जिससे कोई भी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अंबाला लुधियाना लाइन अभी बंद है, ऐसे में इस पर ओएचई मैंटिनेंस का कार्य टॉवर वैगन करने भेजी थी। अक्सर लाइन के सुचारू होने पर मैंटिनेंस के कार्य के लिए ब्रेकडाउन लेना पड़ता है। ऐसे में रेलवे समय का सदुपयोग कर रही है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह किसान धरना दे रहे हैं उससे दो किलोमीटर पहले वैगन को रोक कर काम किया जा रहा था।
ट्रैक पर महिलाएं संभाल रहीं मोर्चा
शंभू बॉर्डर पर पिछले छह दिन से रेलवे ट्रैक को बंद रखा है। इस आंदोलन की अगुवाई महिला आंदोलनकारी भी प्रमुखता से कर रहीं हैं, क्याेंकि इस समय गेहूं कटाई का समय है। किसान खेतों में काम कर रहे हैं जबकि आंदोलन कमजोर न हो इसके लिए महिलाओं के हाथों में आंदोलन की जिम्मेदारी है। दोपहर के समय जब सूरज आसमान पर होता और दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है
पूर्णतौर पर रद्द रहीं ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर 4501, 4502, 4503, 4504, 4509, 4510, 4523, 4524, 4531, 4547, 4548, 4549, 4550, 4567, 4568, 4569, 4570, 4571, 4572, 4574, 4575, 4576, 4577, 4579, 4580, 4582, 4593, 4594, 4689, 4690, 4743, 4744, 4746, 6997, 6998, 12053, 12054, 12241, 12242 22402, 12411, 12412, 12459, 12460, 12497, 12498, 14033, 14034, 14505, 14506, 14503, 14504, 14507, 14508, 14509, 14510, 14613, 14614, 14629, 14630, 14653, 14654, 14681, 14682, 14815, 14816, 22429, 22430, 4745 और 4573 को पूर्ण रूप से रद्द किया।
इन ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया
ट्रेन नंबर 11057, 11058, 11077, 11078, 12013, 12014,12029, 12030, 12203, 12237, 12238, 12332, 12358, 12413, 12414, 12425, 12426, 12445, 12446, 12471, 12472, 18103, 22445, 12715, 12716, 12903, 12904, 12919, 12920, 13005, 13006, 13151, 13152, 13307, 13308, 14053, 14054, 14617, 14673, 14674, 15707, 15708, 18237, 18238, 22439, 22440, 22461, 22462, 22477, 22478, 22487, 22488, 12265, 22446, 04142, 19271, 12470, 15016, 22317, 15655, 04141 और 12587 बदले मार्ग से गंतव्य की तरफ भेजा।
बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 14888 को बठिंडा स्टेशन पर, 15211 को अंबाला स्टेशन पर, 14526 को बठिंडा पर, 14661 को दिल्ली, 14735 को बठिंडा स्टेशन पर रद्द किया गया।
बीच रास्ते संचालित
ट्रेन नंबर 14887 को बठिंडा से 15212 को अंबाला से, 14525 को बठिंडा से, 14662 को दिल्ली से, 14736 को बठिंडा से चलाया गया।
वर्जन
यह रेलवे लाइन बंद है इस कारण से इस पर टॉवर वैगन ओएचई लाइन पर मैंटिनेंस का काम कर रही थी। इसे दो किलोमीटर पहले ही रोक दिया था।
-मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला रेल मंडल