फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways extended the time period of 38 canceled trains going to Jammu and Katra

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: जम्मू- कटरा जाने वाली 38 रद्द ट्रेनों की रेलवे ने बढ़ाई समय अवधि, ये रेल होंगी बहाल

Fri, 30 Jan 2026 11:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Updated Fri, 30 Jan 2026 11:34 AM IST
सार

ट्रेन नंबर 12549/50 दुर्ग-उधमपुर 26 मई तक जालंधर स्टेशन पर रद्द होगी और वहीं से वापिस चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 19223/24 अहमदाबाद-जम्मू एक्सप्रेस अब 1 जून तक फिरोजपुर तक ही चलेगी और वहीं से वापस होगी।

विज्ञापन
Railways extended the time period of 38 canceled trains going to Jammu and Katra
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू और वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को आगामी दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने 31 मार्च 2026 के बाद भी कई प्रमुख ट्रेनों के निरस्तीकरण और बीच रास्ते रद्द की समय अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है। इस कारण लगभग 38 लंबी दूरी की ट्रेनें अब मई और जून 2026 तक प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन


रद्द ट्रेन
ट्रेन नंबर 12265/66 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू दुरंतो, यह ट्रेन अब 31 मई को दिल्ली और 1 जून तक जम्मूतवी से रद्द रहेगी। इसी प्रकार 12207/08 जम्मू-काठगोदाम गरीब रथ अब 2 जून तक रद्द, 26405/06 अमृतसर-कटड़ा वंदे भारत 31 मई, 14503/04 कालका-कटड़ा एक्सप्रेस 30 मई, 22401/02 दिल्ली सराय रोहिल्ला-ऊधमपुर एसी एक्सप्रेस 31 मई, 14611/12 गाजीपुर-कटरा 29 मई, 22431/32 सूबेदारगंज-उधमपुर 31 मई, 22705/06 तिरूपति-जम्मूतवी हमसफर 29 मई और ट्रेन नंबर 26405/06 अमृतसर-कटरा वंदे भारत 31 मई तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


बीच रास्ते रद्द/संचालन
ट्रेन नंबर 12549/50 दुर्ग-उधमपुर 26 मई तक जालंधर स्टेशन पर रद्द होगी और वहीं से वापिस चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 19223/24 अहमदाबाद-जम्मू एक्सप्रेस अब 1 जून तक फिरोजपुर तक ही चलेगी और वहीं से वापस होगी, 19415/16 साबरमती-कटरा 2 जून तक अमृतसर में रद्द/संचालित, 20433/34 जम्मू मेल 1 जून तक अंबाला पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन नंबर 12549/50 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस 28 मई तक जालंधर कैंट तक संचालित, 20985/86 कोटा-ऊधमपुर एक्सप्रेस 28 मई तक लुधियाना तक संचालित, 20847/48 दुर्ग-उधमपुर 27 मई तक अंबाला स्टेशन पर रद्द/संचालित, 22941/42 इंदौर-उधमपुर 25 मई तक जालंधर स्टेशन पर रद्द/संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें होंगी बहाल
ट्रेन नंबर 22439/40 नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 2 अप्रैल से अपनी पुरानी समय सारणी के अनुसार फिर से बहाल कर दी जाएगी। इसी प्रकार 14803/04 जोधपुर-जम्मू एक्सप्रेस जोकि अभी पठानकोट तक चल रही है, वो भी अपनी पुरानी समय सारिणी अनुसार निर्धारित मार्ग पर जम्मू तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed