फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways engaged in disposal of 30-year-old vehicles

Ambala News: 30 साल पुराने वाहनों के निस्तारण में जुटा रेलवे

Sat, 20 Dec 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 20 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Railways engaged in disposal of 30-year-old vehicles
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय के गोदाम में रखे वाहन। संवाद
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में पड़े कंडम सामान को खंगालना शुरू कर दिया है। इसमें लगभग 30 साल पुराने दोपहिया वाहन सहित कुछ अन्य सामान रखा हुआ है। विभागीय अधिकारी के निर्देश पर पार्सल कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने सामान की सूची तैयार कर ली है, जल्द ही पार्सल कार्यालय में रखे लगभग 29 दोपहिया वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी ताकि पार्सल कार्यालय के गोदाम को कबाड़ से मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन


कुछ बुक हुए तो कुछ लावारिस वाहन
कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल गोदाम में रखे वाहनों में से कुछ वाहन हरियाणा नंबर के हैं तो कुछ पंजाब नंबर के, इसके अलावा चंडीगढ़, राजस्थान आदि राज्यों के वाहन भी यहां पड़े हुए हैं। इन वाहनों में आठ स्कूटर, 20 बाइक व एक मोपड शामिल है। यह वाहन अंबाला मंडल के अधीन अलग-अलग रेलवे स्टेशन से आए हैं, जिन्हें दूसरे राज्यों से बुक तो करवाया गया, लेकिन इन्हें लेने के लिए आजतक कोई नहीं आया और न ही किसी ने इन पर अपना दावा पेश किया। इसके अलावा चार से पांच वाहन ऐसे हैं जो रेलवे परिसर में लावारिस हालत में मिले थे और आरपीएफ ने इन वाहनों के खिलाफ कागजी कार्रवाई करते हुए इन्हें पार्सल कार्यालय के गोदाम में जमा करवा दिया था।
विज्ञापन


15 दिन के अंदर मांगा दावा
रेलवे ने पार्सल गोदाम में धूल-फांक इन वाहनों पर मालिकाना हक के तहत लोगों से दावा पेश करने को कहा है। इसके लिए उन्हें स्कूटर, बाइक व मोपेड से संबंधित दस्तावेज जमा करवाने होंगे और फिर इसका आकलन रेलवे अधिकारी करेंगे। इन वाहनों को प्राप्त करने के लिए रेलवे का निर्धारित शुल्क और जुर्माना भी अदा करना पड़ेगा, अगर 15 दिन के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं आता तो फिर इन वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्सल कार्यालय के गोदाम को खंगाला जा रहा है। प्राथमिक चरण में इसमें 29 ऐसे वाहन मिले हैं, जिन्हें लेने के लिए कोई नहीं आया। इसलिए पत्र जारी करके लोगों से 15 दिन के अंदर दावा पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद इन वाहनों को नीलाम कर दिया जाएगा।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय के गोदाम में रखे वाहन। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय के गोदाम में रखे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed