फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways collects fine of 27.31 lakh from passengers without ticket

रेलवे ने बिना टिकट यात्रियों से 27.31 लाख जुर्माना वसूला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Railways collects fine of 27.31 lakh from passengers without ticket
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की टिकट चेक करते हुए टिकट चेकिंग स्टाफ। - फोटो : Ambala
एक दिवसीय चेकिंग अभियान में रिकॉर्ड छापेमारी करते हुए रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने 3 हजार 944 अनाधिकृत यात्रियों से 2731345 रुपये जुर्माने वसूला है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि शनिवार को सरहिंद, अंबाला, जगाधरी, सहारनुपर, चंडीगढ़, खन्ना आदि रेलवे स्टेशनों पर औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। लगभग 70 कर्मचारियों की टीम ने 25 ट्रेनों में छापेमारी की। यह अभियान लगातार 24 घंटे जारी रहा। इस दौरान 3 हजार 944 यात्री अनाधिकृत तौर पर ट्रेनों में सफर करते पाए गए। सभी से जुर्माने सहित किराया वसूला गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष में सितंबर माह तक चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने और बिना लगेज बुकिंग कराए सामान ले जाने वाले लोगों की धरपकड़ की गई। इसके तहत अंबाला डिवीजन के तहत आने-जाने वाली ट्रेनों में कुल 2.28 लाख रेल यात्रियों को बिना टिकट, 3 हजार 805 को बिना सामान बुक कराए, यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इन लोगों से जुर्माने के रूप में 12.40 करोड़ रुपये वसूले गए। इसी प्रकार अक्तूबर महीने में भी टिकट चेकिंग से महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त करते हुए उपलब्धि हासिल की। अक्तूबर माह के दौरान कुल 820 बार चेकिंग की गई और इस दौरान अनियमित यात्रियों और बिना टिकट यात्रियों के लगभग 1.7 लाख मामले संज्ञान मे आए। इनसे दंड के रूप मे 6.14 करोड़ रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed