फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway track of platform seven will be renovated, 30 trains will be affected

Ambala News: प्लेटफार्म सात के रेलवे ट्रैक का होगा जीर्णोद्धार, प्रभावित होंगी 30 ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Railway track of platform seven will be renovated, 30 trains will be affected
अंबाला। रेलवे ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सात के रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का फैसला किया है। इसके लिए बाकायदा रेलवे ब्लाॅक लिया जाएगा। यह कार्य लगभग 25 दिन चलेगा। प्रस्तावित योजना के आधार पर यह कार्य 17 मार्च से आरंभ हो जाएगा जोकि 10 अप्रैल तक चलेगा। इस कार्य के चलते छावनी रेलवे स्टेशन से निकलने वाली लगभग 30 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र कादयान ने बताया कि 18 ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद्द, छह ट्रेनों को बदले मार्ग से, चार ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द तो चार ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रद्द ट्रेन
ट्रेन नंबर 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस 17 मार्च को, 22430 पठानकोट-दिल्ली 17 मार्च, 04651 जयनगर अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31 मार्च, 2 , 4, 7 और 9 अप्रैल, 04652 अमृतसर-जयनगर 17, 19, 22, 24, 26, 29 व 31 मार्च और 2, 5, 7 और 9 अप्रैल, 14331 दिल्ली-कालका 17 मार्च से 10 अप्रैल, 14332 कालका-दिल्ली 18 मार्च से 11 अप्रैल, 04523 सहारनपुर-नंगलडैम 17 मार्च से 10 अप्रैल, 04524 नंगलडैम-अंबाला 18 मार्च से 11 अप्रैल, 04590 अंबाला-कुरुक्षेत्र, 04589 कुरुक्षेत्र-अंबाला, 04584 अंबाला-पानीपत, 04013 पानीपत-अंबाला, 04579 अंबाला-लुधियाना, 04504 लुधियाना-अंबाला, 04578 अंबाला-सहारनपुर, 04139 कुरुक्षेत्र-अंबाला, 04176 पानीपत-अंबाला और ट्रेन नंबर 04140 अंबाला-कुरुक्षेत्र 17 मार्च से 10 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


परिवर्तित मार्ग
ट्रेन नंबर 12413 अजमेर-जम्मूतवी 17 मार्च से 10 अप्रैल को करनाल-अंबाला की जगह दिल्ली-जाखल-धूरी-लुधियाना मार्ग से चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12414 जम्मूतवी-अजमेर भी अंबाला-करनाल की जगह लुधियाना-धूरी-जाखल-दिल्ली के परिवर्तित मार्ग से, 12203 सहरसा-अमृतसर 16, 19, 20, 23, 26, 27, 30 मार्च और 2, 3, 6 और 9 अप्रैल को अंबाला की जगह नई दिल्ली-जाखल-धूरी-लुधियाना के रास्ते, 12204 अमृतसर-सहरसा 18, 19, 22, 25, 26 व 29 मार्च और 1, 2, 5, 8 और 9 अप्रैल, 14507 दिल्ली-फाजिल्का 17 मार्च से 10 अप्रैल अंबाला कैंट-अंबाला सिटी-राजपुरा-पटियाला,नाभा की जगह कुरुक्षेत्र-नरवाना-जाखल-धूरी के रास्ते, 14508 फाजिल्का-दिल्ली 17 मार्च से 10 अप्रैल तक नाभा-पटियाला-राजपुरा-अंबाला सिटी-अंबाला कैंट की जगह धूरी-जाखल-नरवाना-कुरुक्षेत्र के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला एक्सप्रेस 16 मार्च से 19 अप्रैल तक बठिंडा स्टेशन तक जाएगी। ट्रेन का संचालन बठिंडा-अंबाला के बीच रद्द रहेगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14736 अंबाला-श्रीगंगानगर भी 17 मार्च से 11 अप्रैल तक बठिंडा स्टेशन से चलेगी।


देरी से चलने वाली
ट्रेन नंबर 22706 जम्मूतवी-तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस 17 मार्च को 15 मिनट के लिए अंबाला मंडल में रोकी जाएगी और इस ट्रेन को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से निकाला जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12925 बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस 17 मार्च को 20 मिनट के लिए दिल्ली मंडल में रोककर चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04595 कुरुक्षेत्र-अंबाला का संचालन 17 मार्च से 10 अप्रैल तक 30 मिनट की देरी और 04532 अंबाला-सहारनपुर उक्त दिवस के दौरान 20 मिनट की देरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed