फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway station will be plastic free, bottle crushing machine will be installed at a cost of one and a half lakh

Ambala News: प्लास्टिक मुक्त होगा रेलवे स्टेशन, डेढ़ लाख की लागत से लगेगी बोतल क्रशिंग मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Railway station will be plastic free, bottle crushing machine will be installed at a cost of one and a half lakh
अंबाला। प्लास्टिक की बोतल के कचरे को साफ करने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पर बॉटल क्रशिंग मशीन लगाई जाएगी। इस पर लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च होंगे। रेलवे ने मशीन से संबंधित टेंडर फाइनल कर ठेकेदार को मशीन लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। आगामी दिनों में यह मशीन प्लेटफार्म एक पर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

मशीन के रख-रखाव की जिम्मेदारी स्टेशन पर तैनात सफाई कर्मचारियों की होगी। वे रेलवे परिसर, प्लेटफार्म, विश्रामालय सहित अन्य जगहों पर बिखरी प्लास्टिक की बोतलों को इक्ट्ठा करेंगे और जिन्हें मशीन में डाल दिया जाएगा। इसके बाद बोतलें एक चूरे में तब्दील हो जाएंगी। इस सुविधा के तहत प्लास्टिक के कचरे को रेलवे स्टेशन से कुछ हद तक साफ किया जा सकेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लगभग तीन साल पहले भी प्लेटफार्म एक पर अनारक्षित टिकट केंद्र के नजदीक छोटी बॉटल क्रशिंग मशीन लगाई गई थी। शुरुआती दौर में यात्रियों और सफाई कर्मचारियों ने इसमें खाली प्लास्टिक की बोतलें डाली, लेकिन बाद में दूसरी गंदगी को भी इसमें फैंकना शुरू कर दिया। इस कारण मशीन खराब हो गई और फिर इसे प्लेटफार्म से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को किया जाएगा जागरूक
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि यात्रियों को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि वो प्लास्टिक की बोतलों को बॉटल क्रशिंग मशीन में डालें। जरूरत पड़ी तो इसके लिए अभियान भी चलाया जाएगा। मशीन के संबंध में पोस्टर भी चस्पाए जाएंगे।

300 से अधिक ट्रेनें, 50 हजार यात्री
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन सबसे प्रमुख है। यहां से रोजाना लगभग 300 ट्रेनों का आवागमन होता है। यात्रियों की संख्या भी 50 हजार से अधिक है। मौजूदा समय में रोजाना चार से पांच हजार बोतलें रेल नीर की बिकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed