फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway station is full of unauthorized vendors

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत वेंडरों की भरमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Railway station is full of unauthorized vendors
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आई ट्रेन के पास खड़े अवैध वेंडर। संवाद
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले अनधिकृत वेंडर यात्रियों को चूना लगा रहे हैं। इससे रेलवे की छवि भी खराब हो रही है।
विज्ञापन

पांच रुपये की चाय को 300 एमएल के नकली कप में बेचा जा रहा है, वहीं रेल नीर की बोतल भी 15 से 20 रुपये में बेची जा रही है। जबकि जो ब्रेड पकौड़े सहित अन्य सामान बेचा जा रहा है वो भी गुणवत्ता के मामले में काफी खराब है।
यह खुलासा वाणिज्य विभाग की उस रिपोर्ट से हुआ है जो त्योहार के दिनों में गुपचुप तरीके से तैयार की गई थी। हालांकि इसकी सच्चाई इस बात से भी पुख्ता होती है कि रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले लगभग 100 वेंडरों के पास ही निर्धारित दस्तावेज व मेडिकल हैं, जबकि 200 से अधिक वेंडर अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन पर कार्यरत हैं, जिन्होंने पक्की सराय में ही अपना ठिकाना बनाया है और रेलवे स्टेशन के साथ लगती दीवार से ही वो आवागमन भी करते हैं।
विज्ञापन

शराब भी चढ़ाई जा रही ट्रेनों में
यह भी खुलासा हुआ है कि रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कुछ बाहरी लोग ट्रेनों में शराब देने का काम भी कर रहे हैं। यह कार्य ट्रेन में तैनात पैंट्री कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है और जल्द ही इसका खुलासा भी किया जाएगा कि इस मामले में कौन-कौन लोग संलिप्त हैं। यह गोलमाल रोजाना ट्रेनों में चढ़ाए जाने वाले सामान के साथ ही किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अवैध वेंडरों की शिकायत लगातार मिल रही है। इस संबंध में आरपीएफ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ट्रेनों में शराब चढ़ाने को लेकर भी शिकायत मिली है। इसकी भी जांच की जा रही है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed