फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway's instruction, fire extinguisher will have to be kept at the stall

अंबाला: रेलवे की हिदायत, स्टाल पर रखना होगा अग्निशमन यंत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Railway's instruction, fire extinguisher will have to be kept at the stall
प्लेटफार्म 1 के स्टाल पर रखा इंडक्शन चूल्हा। - फोटो : Ambala
फोटो-5
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मुख्यालय ने सुरक्षा को लेकर जारी किए निर्देश, कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला: खानपान के स्टाल पर बिजली से चलने वाले उपकरणों के साथ अग्निशमन यंत्र भी जरूरी हो गया है। अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी स्टाल पर कार्यरत कर्मी को होनी चाहिए। बाकायदा इसके लिए संबंधित एजेंसी से प्रमाण पत्र लेना होगा, जोकि रेलवे प्रशासन की ओर से सत्यापित होगा। इसे स्टाल पर रखना होगा, जिससे कि जांच के दौरान प्रमाण पत्र संबंधित अधिकारी को दिखाया जा सके।
उक्त निर्देश 10 फरवरी को उत्तर रेलवे के वाणिज्य प्रबंधक की तरफ से जारी किए हैं और इसकी जानकारी स्टाल संचालकों सहित वाणिज्य विभाग से जुड़े इंस्पेक्टर और कर्मचारियों को भी दे दी गई है, जिससे कि वे कार्रवाई में जुट जाएं।
विज्ञापन

यह होंगे नियम
स्टाल पर लगाए बिजली के उपकरण पूरी तरह से सुरक्षित होने चाहिए और सभी पर प्लग लगा हो और किसी भी उपकरण में खुली तारें न हों। जब भी स्टाल बंद होगा तो इस दौरान बिजली के सभी उपकरण बंद किए जाएंगे। बिजली की तारों और उपकरणों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग स्टालों पर लगे उपकरणों का औचक निरीक्षण करेगा और जरूरत अनुसार कार्रवाई भी करेगा कि कहीं तारों, फ्यूज आदि के साथ स्टाल कर्मी ने कोई छेड़छाड़ तो नहीं की। कोई भी ज्वलनशील पदार्थ स्टाल पर नहीं होगा और संबंधित स्टाल को जितनी बिजली के लोड की छूट दी गई है वो उसके अंदर ही बिजली के उपकरणों को लगाएगा।

मुख्यालय की तरफ से कुछ निर्देश आए जो सुरक्षा के लिए हैं। सभी स्टाल संचालकों को इसकी जानकारी दी है और उन्हें नियमों के तहत ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई जानबूझकर नियमों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वीरेंद्र कादयान, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed