{"_id":"6802ad2b41006cf3f507c86e","slug":"railway-released-the-list-of-departments-for-promotion-ambala-news-c-36-1-amb1001-141092-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पदोन्नति के लिए रेलवे ने जारी की विभागों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पदोन्नति के लिए रेलवे ने जारी की विभागों की सूची
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे बोर्ड ने विभागीय स्तर पर होने वाली पदोन्नति परीक्षा के लिए विभागों की सूची जारी कर दी है। रेलवे बोर्ड के उप निदेशक अजय गोयल की ओर से इस संबंध में 16 अप्रैल को निर्देश दिए हैं। इसमें 69 श्रेणियों से संबंधित पदों की जानकारी दी है।
इसके तहत रेलवे के वर्क्स विभाग में पदोन्नति के लिए चार श्रेणियां शामिल की गई हैं जोकि लेवल दो से छह ग्रेड-पे प्राप्त करने वाले कर्मचारियों से संबंधित हैं। इसी प्रकार पाथ-वे के तहत 7 श्रेणियां, वाणिज्य विभाग के तहत 4 श्रेणियां, बिजली विभाग के तहत 14 श्रेणियां, सहायक स्तर के लिए 15 श्रेणियां, स्वास्थ्य के लिए 6, स्टेशन मास्टर व लिपिक के लिए 11, वेलफेयर के लिए छह, सिग्नल के लिए छह और अधीक्षक स्तर पर पदोन्नति से जुड़ी छह श्रेणियों को शामिल किया गया है। यह श्रेणियां रेलवे द्वारा आरक्षित किए गए निर्धारित कोटे के तहत जारी की गई हैं।
इसके तहत रेल कर्मचारियों को कंंप्यूटर पर परीक्षा देनी होगी। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची को आगामी कार्यवाही के लिए अब जोनल सहित मंडल रेल प्रबंधकों को भेजा गया है ताकि इस सूची में अगर कोई अन्य विभाग छूट गया है तो उसे भी समय रहते शामिल किया जा सके। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में रेलवे बोर्ड में जमा करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
धांधली रोकने के लिए रेलवे ने लिया था फैसला ःरेल कर्मचारी लगातार शिकायतें कर रहे थे कि जोन व मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली पदोन्नति परीक्षाओं में धांधली होती है और इस कारण निष्ठावान व मेहनत करने वाले कर्मचारी पदोन्नति प्राप्त करने से रह जाते हैं। ऐसे में मनपसंद कर्मचारियों को पदोन्नति देकर आगे बढ़ा दिया जाता है। इसलिए रेलवे ने इस समस्या के समाधान को लेकर पूरे भारतीय रेलवे में कंप्यूटर आधारित पदोन्नति परीक्षा लेने का फैसला किया था।