{"_id":"69dfef9537c82f149100d568","slug":"railway-probe-reveals-there-was-no-fear-of-an-accident-ambala-news-c-36-1-amb1001-161653-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे की जांच में खुलासा, नहीं था हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे की जांच में खुलासा, नहीं था हादसे का डर
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलदेव नगर फाटक के खुले होने की जांच रेलवे ने बुधवार को करवाई। जांच में सामने आया कि फाटक खुला होने के कारण किसी भी प्रकार के हादसे का अंदेशा नहीं था। ट्रेन अपने निर्धारित समय पर धूलकोट स्टेशन पर रुकी थी और फाटक बंद होने के बाद मिले ग्रीन सिग्नल के बाद रवाना हुई थी। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि यह मात्र भ्रम फैलाने के लिए किया गया था, हालांकि हकीकत में ऐसा कोई भी हादसे का डर नहीं था। उन्होंने बताया कि अंबाला रेल मंडल के अधीन सभी खंड आधुनिक सिग्नल प्रणाली से लैस हैं। इसलिए मानवीय भूल की कोई गुंजाइश नहीं रहती। चंडीगढ़ और अंबाला रेल खंड भी इसी आधुनिक सुविधा से लैस है। इसलिए अगर रेल फाटक खुला होता तो ट्रेन को ग्रीन सिग्नल नहीं मिलेगा।
आरक्षित टिकटों की बिक्री पर है रोक
वहीं उधमपुर और कटरा के बीच संचालित ट्रेनों को लेकर भी रेलवे ने जांच करवाई है। इस दौरान सामने आया कि अनारक्षित टिकटों की बिक्री उधमपुर व कटरा के लिए हो रही है न कि आरक्षित टिकटों की। ऐसे में अगर यात्री ट्रेन से अंबाला स्टेशन पर उतरते हैं तो उन्हें पीछे से आ रही किसी दूसरी ट्रेन में चढ़ाया जाता है ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।