फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway employee's wife was robbed, incident took place in lift

Ambala News: रेलकर्मी की पत्नी से छीना-झपटी, लिफ्ट में वारदात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Railway employee's wife was robbed, incident took place in lift
अंबाला। पटियाला से छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची महिला के साथ छीनाझपटी वारदात हो गई। महिला स्टेशन पर ही तैनात रेल कर्मचारी की पत्नी है। महिला गिरोह के सदस्यों ने प्लेटफार्म 2-3 पर लगी लिफ्ट में घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

झपटी कान की बाली
रेलकर्मी परमजीत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी पटियाला गए थे। शाम को लगभग सात बजे वे छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्लेटफार्म 2-3 पर लगी लिफ्ट से रेलवे कॉलोनी की तरफ निकलना उचित समझा। जब वो दोनों लिफ्ट में घुसी तो अचानक चार से पांच महिलाएं बच्चों सहित लिफ्ट में घुस गईं और पत्नी और बेटी के ईद-गिर्द घेरा बनाकर छीनाझपटी करने लगी। इस दौरान पत्नी ने शोर भी मचाया, लेकिन किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। मौका पाकर महिलाओं ने पत्नी के गले से सोने की चैन को भी झपटने की कोशिश की जो पत्नी ने बड़ी मुश्किल से बचाई। लेकिन इस दौरान वो महिलाएं कान की एक बाली झपटकर फरार हो गई। मौके पर आरपीएफ के कर्मचारियों को बुलाया गया, लेकिन कोई भी महिला पकड़ में नहीं आई।
विज्ञापन

वर्जन
ऐसी कोई भी शिकायत उनके पास नहीं आई है। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।
नरेंद्र प्रसाद, प्रभारी जीआरपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed