फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway employees took oath of cleanliness

Ambala News: रेल कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Railway employees took oath of cleanliness
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा अ​भियान के तहत शपथ लेते कर्मचारी। संवाद
अंबाला। इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान पर आधारित स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता का आयोजन रेलवे में किया जाएगा जोकि दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस पर मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें रेल कर्मियों को स्वच्छता के प्रति संकल्पित रहने की शपथ दिलाते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन अधीक्षक राम चांदना, उप स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, सीएचआई प्रदीप शर्मा, हरिंदर सिंह, सीएमआई प्रवेश वालिया और रजत आदि मौजूद रहे। उन्होंने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई कि वे अपने घरों, कार्यालयों, आस-पास स्वच्छ रखेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन

सभी ने शपथ ली कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर मां भारती को आजाद कराया, अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। हम शपथ लेते हैं कि स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और उसके लिए समय देंगे। हम न गंदगी करेंगे और न किसी और को करने देंगे। स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा और इसका समापन स्वच्छ भारत दिवस पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed