{"_id":"6a568f7b9d4f4517920ca1a1","slug":"railway-employees-duty-passes-will-now-be-digital-ambala-news-c-18-1-knl1004-948696-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे कर्मियों के ड्यूटी पास अब होंगे डिजिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे कर्मियों के ड्यूटी पास अब होंगे डिजिटल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों के लिए रेलवे बोर्ड ने ड्यूटी पास को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब कर्मचारियों को ड्यूटी चेक पास केवल डिजिटल माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि 15 जुलाई से किसी भी कर्मचारी को कागजी ड्यूटी चेक पास जारी नहीं किए जाएंगे।
रेलवे के इस कदम को डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देने और पास जारी करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
एचआरएमएस के माध्यम से जारी होंगे डिजिटल पास
रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार अब सभी ड्यूटी चेक पास ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) के माध्यम से ही बनाए जाएंगे। इसके लिए एचआरएमएस के ड्यूटी पास मॉड्यूल को रेलवन मोबाइल एप्लिकेशन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
इस सुविधा के बाद कर्मचारी अपने डिजिटल ड्यूटी पास का इस्तेमाल कर ऑनलाइन अनारक्षित टिकट भी बुक कर सकेंगे। इससे कर्मचारियों को कागजी प्रक्रिया से राहत मिलेगी और पास संबंधी कामकाज अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।
पुराने कागजी पास रहेंगे मान्य
रेलवे ने पहले से जारी किए गए कागजी ड्यूटी चेक पास वाले कर्मचारियों को राहत दी है। आदेश के अनुसार 15 जुलाई से पहले जारी किए गए सभी फिजिकल पास अपनी निर्धारित वैधता अवधि तक मान्य रहेंगे। कर्मचारियों को इन्हें बदलवाने की आवश्यकता नहीं होगी।
सभी मंडलों को जारी किए निर्देश
रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (पे कमीशन एवं एचआरएमएस) जया कुमार ने इस संबंध में सभी क्षेत्रीय रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारियों को पत्र भेजकर नए नियमों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशों की पूरी तरह पालना की जाएगी। इस संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।