फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   railway

अमृतसर रूट बहाल, फिर भी बीच रास्ते रद्द हो रही सचखंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
railway
अंबाला। अमृतसर रूट बहाल हो चुका है, बेशक ट्रेनों को तरणतारन रेल मार्ग से चलाया जा रहा है। इसके बाद भी सचखंड, पश्चिम व अमृतसर-जयनगर बीच रास्ते के स्टेशनों पर रद्द हो रही है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन का हवाला देते हुए आज भी रेलवे द्वारा ट्रेनों को रद्द करने औा बदले मार्ग से चलाने का सिलसिला जारी है। अमृतसर के जंडियाला रेलवे स्टेशन पर और पंजाब के हालातों पर रेलवे नजर बनाए हुए है। लेकिन ट्रेनों के रद्द होने का खामियाजा उन यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें अमृतसर तक यात्रा करनी है। रविवार सुबह भी जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 04652 छावनी स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर रद्द हो गई, लेकिन ट्रेन में बैठी सवारियों को इसकी जानकारी नहीं मिली, वो ट्रेन में ही बैठी रहीं। बार-बार सूचना के माध्यम से उन्हें जानकारी दी गई कि ट्रेन अंबाला से आगे नहीं जाएगी, तब कहीं जाकर यात्री ट्रेन से नीचे उतरे। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे परिजन भी रेलवे परिसर में पहुंचकर प्राइवेट टैक्सी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि ट्रेन रद्द होने के बाद भी उनका किराया वापस नहीं किया गया और न ही किसी रेलवे अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। एक बार फिर टैक्सी में सफर करने के लिए किराया देना होगा। रेलवे ने सोमवार भी ट्रेन नंबर 09612/13 अजमेर-अमृतसर अजमेर व 5211/12 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा को रद्द रखने का फैसला किया है। नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस नई दिल्ली में, बांद्रा-अमृतसर को चंडीगढ़ में रद्द किया जाएगा, वहीं मुंबई-अमृतसर और जयनगर-अमृतसर को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed