फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   railway

257 दिन बाद आज से पटरी पर फिर दौडेग़ी कालका-शताब्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
railway
railway - फोटो : Ambala
अंबाला। 257 दिन बाद 4 दिसंबर को कालका-नई दिल्ली शताब्दी का संचालन होगा। हालांकि आईआरसीटीसी वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कुछ ही यात्री ट्रेन में सफर करेंगे। ट्रेन में शुक्रवार को 56, शनिवार को 57, रविवार को 51, सोमवार को 59, मंगलवार को 51 और बुधवार को 66 सीटें खाली नजर आ रही हैं। इसके अलावा दरभंगा-अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन पूरी तरह रद्द रहेगी जबकि 14 लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में पूर्व की भांति बदलाव रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की वीआईपी ट्रेन नंबर 02011/02012 नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक बार फिर अपना सफर शुरू करने जा रही है। ट्रेन को स्पेशल नंबर के आधार पर चलाया जा रहा है। पहले ट्रेन को नंबर 12011/12012 होता था। लेकिन ट्रेन की समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं है। ट्रेन नंबर 02011 नई दिल्ली से रोजाना सुबह 7.40 पर रवाना होकर सुबह 10.28 बजे अंबाला जंक्शन और 11.45 बजे कालका पहुुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 02012 कालका रेलवे स्टेशन से शाम 5.45 बजे चलकर शाम 7.03 बजे अंबाला और रात लगभग 9.55 बजे अंबाला पहुंचेगी।
विज्ञापन

प्रभावित ट्रेन
किसान आंदोलन (अमृतसर के पास जंडियाला रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर किसान बैठे होने के कारण) को देखते हुए रेलवे ने पूर्व की भांति ही लंबी दूरी की 9 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है, वहीं 2 ट्रेनों को रद्द रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदला मार्ग
ट्रेन नंबर 02903 मुंबई-अमृतसर को ब्यास-तरनतारन के रास्ते अमृतसर और ट्रेन नंबर 02904 भी इसी मार्ग से चलाया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04650/74 अमृतसर-जयनगर और 04649/73 जयनगर-अमृतसर को भी उपरोक्त मार्ग से चलाया जाएगा।

4 दिसंबर को ट्रेन नंबर 05211 दरभंगा-अमृतसर रद्द रहेगी, परिणामस्वरूप ट्रेन नंबर 05212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 6 दिसंबर को रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02715 नांदेड़- अमृतसर 4 दिसंबर को नई दिल्ली में रद्द, 02716 अमृतसर-नांदेड़ 6 दिसंबर को नई दिल्ली से चलेगी। 02925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर 4 दिसंबर चंडीगढ़ में रद्द, 02926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस 6 दिसंबर चंडीगढ़ से संचालित, ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर-जयनगर अंबाला से संचालित, ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर को अंबाला में रद्द, ट्रेन नंबर 08237 कोरबा-अमृतसर को अंबाला में रद्द, ट्रेन नंबर 08238 अमृतसर-कोरबा 6 दिसंबर को अंबाला से चलाया जाएगा।
-हरिमोहन, मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed