{"_id":"5f61239f8ebc3efbb42e64e0","slug":"railway-ambala-news-knl443395111","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 सितंबर से चलेंगी 20 जोड़ी क्लोन ट्रेन, अंबाला मंडल में भी रूकेंगी 3 जोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 सितंबर से चलेंगी 20 जोड़ी क्लोन ट्रेन, अंबाला मंडल में भी रूकेंगी 3 जोड़ी
विज्ञापन
railway
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। अंबाला डिवीजन में 21 सितंबर से तीसरे चरण में यात्री सेवाओं का संचालन शुरू होगा। इन सभी रेलगाड़ियों की बुकिंग भी जल्द शुरू होंगी। यह रेलगाड़ियां मौजूदा विशेष रेलगाड़ियों के अतिरिक्त होंगी।
नियमित रेलगाड़ियां के पैटर्न पर पहले ही स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इनमें एसी और नॉन एसी दोनों तरह के कोच हैं। अब रेलवे ने नई क्लोन ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। इसमें हमसफर कोच सहित अन्य सुविधाजनक कोच लगे होंगे, वहीं जनरल कोच में बैठने के लिए भी आरक्षित सीट भी होगी।
रेलगाड़ी में कोई भी अनारक्षित कोच नहीं होगा। टिकट और चार्टिंग की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट, सामुदायिक सेवा केंद्रों और स्टेशनों पर पीआरएस काउंटरों के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। स्पेशल रेलगाड़ियों में अग्रिम आरक्षण की अवधि अधिकतम 120 दिन होगी। आरएसी और प्रतीक्षा सूची को मौजूदा नियमों के अनुसार ही रखा गया है, हालांकि प्रतीक्षा सूची के टिकट धारकों को रेलगाड़ी में चढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।।
विज्ञापन
6 क्लोन रेलगाड़ियों का ठहराव
04653/04654 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी क्लोन एक्सप्रेस को कटिहार, समस्तीपुर, छपरा,गोरखपुर, सीतापुर जंक्शन, मुरादाबाद, सहारनपुर । 04651/04652 जयनगर-अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस को समस्तीपुर, छपरा, शहगंज, लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली, अंबाला कैंट। 09025/09026 बांद्रा-अमृतसर-बांद्रा क्लोन एक्सप्रेस को बड़ोदरा, रतलाम, कोटा, नई दिल्ली, अंबाला कैंट व चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा।
अंबाला डिवीजन में चल रही 12 जोड़ी रेलगाडिय़ां
05933/05934 डिब्रूगढ़-अमृतसर-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस। 05909/05910 डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस। 03307/03308 धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस। 2057/02058 नई दिल्ली-ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस, 2053/02054 हरिद्वार-अमृतसर-हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस, 04649/04650 जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 04673/04674 जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 02925/02926 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 12715/12716 एचएस नंदेड-अमृतसर-एचएस नंदेड एक्सप्रेस, 02903/02904 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, 02357/02358 कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस व रेलगाड़ी संख्या 02407/02408 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस।
रेलवे बोर्ड की तरफ से सोमवार आदेश जारी किए गए हैं कि 20 जोड़ी क्लोन ट्रेन चलाई जाएंगी। इसमें अंबाला मंडल से भी 3 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होगा। आदेशों के तहत ट्रेनों को चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जल्द ही इन ट्रेनों में आरक्षण सुविधा भी मिलने लगेगी।
-हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी।