फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   indian railways decision to start special trains for Dhanbad, Dibrugarh

डिब्रूगढ़ और धनबाद जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने दी सौगात, 12 सितंबर से चलेंगी 6 विशेष रेलगाड़ियां

Tue, 08 Sep 2020 04:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
indian railways decision to start special trains for Dhanbad, Dibrugarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
अंबाला डिवीजन 12 सितंबर से दूसरे चरण में यात्री सेवाओं का संचालन शुरू करेगा। इन सभी रेलगाड़ियों की बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी। यात्री सेवाओं के लिए यह स्पेशल रेलगाड़ियां 12 मई और 1 जून के बाद से चलाई जा रही मौजूदा विशेष रेलगाड़ियों के अतिरिक्त होंगी। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी ने बताया कि नियमित रेलगाड़ियां के पैटर्न पर ही स्पेशल रेलगाड़ियां पूरी तरह से आरक्षित होंगी। इनमें एसी और नॉन एसी दोनों तरह के कोच होंगे। जनरल कोच में बैठने के लिए भी आरक्षित सीट भी होगी। रेलगाड़ी में कोई भी अनारक्षित कोच नहीं होगा।
विज्ञापन


टिकट और चार्टिंग की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट, सामुदायिक सेवा केंद्रों और स्टेशनों पर पीआरएस काउंटरों के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। स्पेशल रेलगाड़ियों में अग्रिम आरक्षण की अवधि अधिकतम 120 दिन होगी। आरएसी और प्रतीक्षा सूची को मौजूदा नियमों के अनुसार ही रखा गया है, हालांकि प्रतीक्षा सूची के टिकट धारकों को रेलगाड़ी में चढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को कोई अनारक्षित (यूटीएस) टिकट जारी नहीं किया जाएगा और न ही कोई टिकट बीच रास्ते बनाया जाएगा। सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


अंबाला डिवीजन में चलने वाली रेलगाड़ियां
05933/05934 डिब्रूगढ़-अमृतसर-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस। 05909/05910 डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस। 03307/03308 धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होगा ठहराव
रेलगाड़ी संख्या 05933 को 17 सितंबर से प्रत्येक वीरवार सहारनपुर और अंबाला कैंट जंक्शन पर रोका जाएगा। इसी प्रकार 05934 को 18 सितंबर से प्रत्येक शुक्रवार अंबाला कैंट और सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रोका जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 05909 को 14 सितंबर और 05910 को 16 सितंबर से बठिंडा रेलवे स्टेशन पर, 03307 व 03308 को 14 सितंबर से सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, राजपुरा, सरहिंद, मंडी गोविंदगढ़ व खन्ना रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रोका जाएगा।


पहले से चल रही विशेष रेल गाड़ियां
रेलगाड़ी संख्या 2057/02058 नई दिल्ली-ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस, 2053/02054 हरिद्वार-अमृतसर-हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस, 04649/04650 जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 04673/04674 जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 02925/02926 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 12715/12716 एचएस नंदेड-अमृतसर-एचएस नंदेड एक्सप्रेस, 02903/02904 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, 02357/02358 कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस व रेलगाड़ी संख्या 02407/02408 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed