{"_id":"6167454e14fb07067c66c514","slug":"rail-travel-will-be-difficult-waiting-list-in-long-distance-trains-also-got-long-ambala-news-knl864319120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल होगा रेल सफर, लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में वेटिंग सूची भी हुई लंबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल होगा रेल सफर, लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में वेटिंग सूची भी हुई लंबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की सूची लंबी होती जा रही है। कारण, दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले लोग त्योहार पर अपने घर जाने के लिए टिकट तो करा रहे हैं लेकिन उन्हें कंफर्म टिकट के स्थान पर वेटिंग टिकट मिल रही है। ऐसे में उनकी चिंता और बढ़ गई है।
शुक्रवार 15 अक्तूबर को विजयदशमी पर्व यानी दशहरा मनाया जाएगा। इस पर्व के बाद दीपावली और छठ के लिए भी तैयारियां आरंभ हो गई हैं। लोग अपने घरों को जाने के लिए ट्रेन में टिकटों का आरक्षण करवा रहे हैं। ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ की वजह से वेटिंग की टिकटों की सूची भी लंबी होती जा रही है। त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार, कोलकाता, गोरखपुर, गोवाहाटी, कानपुर की तरफ जाने वाली रेलगाड़ियों में लंबी वेटिंग है। इस कारण टिकटों के लिए मारामारी होने लगी है। उम्मीद है कि ऐसे हालत से निपटने के लिए रेलवे जल्द ही कुछ अतिरिक्त त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर सकता है।
तत्काल का सहारा
कुछ रेल मंडल यात्रियों को राहत पहुंचाते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगा रहे हैं, लेकिन भीड़ के हिसाब से यह भी नाकाफी नजर आ रहे हैं। इसलिए यात्रियों के लिए अब सिर्फ तत्काल टिकट का ही एक विकल्प बचा है। लेकिन तत्काल काउंटरों पर भी भीड़ का जबरदस्त आलम है। ऐसी स्थिति में तत्काल टिकट मिलना काफी मुश्किल है। इसका कारण यह भी है कि तत्काल कोटे में भी सीमित ही सीट होती हैं जो कुछ ही सेकेंड में बुक हो जाती हैं।
विज्ञापन
लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण की स्थति
ट्रेन नंबर स्लीपर तृतीय एसी द्वितीय एसी
02326 57 32 13
02312 15 09 08
03006 फुल फुल 08
03152 100 31 13
04650 87 21 06
05654 142 45 21
05734 65 13 09
04672 100 58 11
02904 120 51 18
02926 71 56 13
01058 18 02 02
05654 142 45 21
04698 43 12 --
05734 65 13 09
04142 54 31 --
02312 15 09 08
08310 66 25 18
चलाई जा रही त्योहार स्पेशल
पिछले कुछ दिनों में लगभग 6 त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। इसमें तीन श्री माता वैष्णो देवी कटरा, दो वाराणसी और एक गोरखपुर की तरफ जाने वाली ट्रेन शामिल हैं। उम्मीद है कि रेलवे जल्द ही कुछ और ट्रेनों का संचालन भी कर सकता है। जैसे ही आगामी आदेश आएंगे, वैसे जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।
-हरी मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।