{"_id":"69f7a3f5273d555f120d36b2","slug":"raids-in-up-to-nab-smugglers-second-fir-against-accused-ambala-news-c-36-1-sknl1017-162630-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तस्करों की धरपकड़ के लिए यूपी में दबिश, आरोपियों पर दूसरी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तस्करों की धरपकड़ के लिए यूपी में दबिश, आरोपियों पर दूसरी प्राथमिकी
विज्ञापन
पशु तस्करों से मुठभेड़ में थाना प्रभारी व एक पीसीआर के शीशे पत्थर लगने पर टूटे व पीसीआर के बोनट
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। टुंडला गांव के पास पुलिस की पशु तस्करों से 2 मई को हुई मुठभेड़ के मामले में तस्कर अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने पशु तस्करों पर दूसरी प्राथमिकी दर्ज की है।
मामले में पहले गोली लगने पर जान गंवाने वाले बेगुनाह बाइक चालक गुरप्रीत उर्फ हैप्पी के दोस्त नच्छतर सिंह की तहरीर पर हुई थी। उस समय हत्या की धारा लगी थी। अब पुलिस की तरफ से मुलाजिमों के हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है। ड्यूटी पर तैनात मुलाजिम का आरोप है कि पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए दो गाड़ियों के शीशे तोड़े व एक गोली पीसीआर पर भी चलाई थी। गनीमत रही कि पीसीआर सवार मुलाजिम बच गए।
एसपी के अनुसार, पिकअप के चैसी नंबर के जरिये तस्करों के तार यूपी के गिरोह से जुड़े मिल रहे हैं। पुलिस की चार टीमें सीआईए-1, 2, एसटीएफ व नारायणगढ़ थाना पुलिस गिरोह से जुड़े सदस्यों के ठिकानों पर दबिश देे रही है।