Rahul Gandhi Truck Ride: ट्रक में नजर आए राहुल गांधी, अंबाला में मंजी साहिब गुरुद्वारे में टेका माथा
Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंबाला सिटी के श्री मंजी साहब गुरुद्वारे पर ट्रक रुकवाया। फिर गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी बात की और फिर ट्रक में सवार होकर हिमाचल प्रदेश चले गये। हालांकि राहुल गांधी ने अचानक से ट्रक में आने का कारण साझा नहीं किया।
विस्तार
Rahul Gandhi Truck Ride Video: अंबाला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया रूप देखने को मिला। राहुल गांधी अचानक से मंगलवार को अंबाला में ट्रक में बैठकर आ गए। उन्होंने ट्रक को अंबाला सिटी के श्री मंजी साहब गुरुद्वारे पर रुकवाया। फिर गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी बात की और फिर ट्रक में सवार होकर हिमाचल प्रदेश चले गये। हालांकि राहुल गांधी ने अचानक से ट्रक में आने का कारण साझा नहीं किया। गौरतलब है कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी पिछले कुछ समय से अलग प्रकार की राजनीति कर रहे हैं जिसके तहत पहले पदयात्रा निकाली गई फिर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया।
कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शर्मा के अनुसार
चंडीगढ कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी इस देश आम लोगों की बात सुनना चाहते हैं। उनकी चुनौतियों और परेशानियों को अपने साथ सांझा करना चाहते हैं। कल रात की उनकी यह ट्रक यात्रा उनकी इस लगातार चल रही इसी कोशिश का एक हिस्सा थी। उनको ऐसा करते देख मौजूद लोग में एक विश्वास सा झलकता है कि कोई तो है जो लोगों के साथ खड़ा है। कोई तो है जो उनके बेहतर कल के लिए किसी भी तरह की क़ुर्बानी देने को तैयार है। कोई तो है जो नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है। शर्मा ने कहा कि धीरे धीरे यह एहसास हो रहा है कि यह देश चाहता है अमन और मोहब्बत के रास्ते परचलने लगा है।
Rahul Gandhi Ji near Ambala at late Night during his meeting with truck drivers and riding along with them on truck ❤️#RahulGandhi pic.twitter.com/NBVpQOW2ld
विज्ञापन विज्ञापन— Jayvardhan Singh Rathore 🇮🇳 (@JaySinghINC) May 23, 2023
राहुल गांधी का अंबाला में आना कोई निश्चित नहीं था वही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी इस बात की सूचना नहीं थी कि राहुल गांधी आ सकते हैं । वह सुबह करीब पौने पांच बजे दिल्ली से अंबाला अपने काफिले के साथ पहुंचते हैं फिर अंबाला सिटी के मंजी साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकते हैं और करीब आधे घण्टे का यहां समय बिताते हैं। इसके बाद वह एक ट्रक में सवार होकर अंबाला से चंडीगढ़ निकल जाते हैं।
अंबाला के रास्ते चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश में जा रहे थे राहुल
जानकारों ने बताया कि राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के शिमला जाने के लिए दिल्ली से चले थे वह अंबाला के रास्ते चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश में जा रहे थे। इसी दौरान उनकी इच्छा हुई कि वह अंबाला से चंडीगढ़ का सफर एक ट्रक में करें ताकि हाईवे पर रोजाना सैंकड़ो टन सामान लेकर सफर करने वाले चालकों के बारे में भी जाना जा सके। ट्रक में बैठने के बाद कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने करीब 50 किलोमीटर के सफर के दौरान ट्रक चालक से कई बार बातचीत भी की। उन्होंने पूछा कि मौजूदा समय में किस प्रकार की उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकिशन गुर्जर के अनुसार
अंबाला से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकिशन गुर्जर ने बताया कि उनके पास ना तो कोई मैसेज था और ना ही कोई आधिकारिक रूप से किसी पदाधिकारी को यह जानकारी थी कि राहुल गांधी अंबाला में आकर रुकेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक यह भी नहीं पता है कि राहुल गांधी आगे कहां गए हैं।
बार एसोसिएशन अंबाला के अध्यक्ष रोहित जैन के अनुसार
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और बार एसोसिएशन अंबाला के अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि उनके पास भी राहुल गांधी के दौरे को लेकर कोई जानकारी नहीं थी उन्होंने पता करने की भी कोशिश की लेकिन उन्हें जानकारी प्राप्त नहीं हो सके की राहुल गांधी का यह दौरा कहां के लिए है।