Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rahul Gandhi wants to protect 3 crore infiltrators; they will be identified and expelled: Shah

3 करोड़ घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं राहुल गांधी, इन्हें चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा : शाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi wants to protect 3 crore infiltrators; they will be identified and expelled: Shah
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीरवार को करनाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, राहुल गांधी तीन करोड़ घुसपैठियों के वोट बचाना चाहते हैं। इनके वोट कांग्रेस ने ही वोटर लिस्ट में चोरी से शामिल कराए थे लेकिन अब ये घुसपैठिये बच नहीं पाएंगे। मोदी सरकार ने तय किया है कि थ्री डी (डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट) फार्मूले से सभी को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा।
शाह पहले शहर के सेक्टर 12 में भाजपा की 100 मीटर की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल हुए। इसके बाद रैली में कहा, 22 अक्तूबर से शुरू होकर आज पांच नवंबर तक देशभर में चली ''''लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'''' रैली में हर जगह, हमने एक जैसा उत्साह और भारी भीड़ देखी है। देशभर की सड़कों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जनता का जबरदस्त समर्थन देखने को मिला।
विज्ञापन

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी संसद चलने नहीं देते हैं, मुद्दों पर चर्चा नहीं करते हैं। संसद में शोर-शराबा और बहिष्कार करने को कांग्रेस ने कल्चर बना दिया है। संसद चलने नहीं देनी है और सड़क पर भीड़ इकट्ठा करके अराजकता फैलानी है। कांग्रेस की अराजकता व तुष्टीकरण की राजनीति अब पूरी तरह जनता के सामने आ चुकी है। हम एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाकर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, कांग्रेस ने रैली के लिए एक नवंबर का दिन चुना। इस दिन 1984 में कांग्रेस ने दंगे कराए जिसमें सिखों का नरसंहार हुआ। देश की जनता राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ नहीं है। कांग्रेस ने देशभर से दिल्ली में लोग बुलाए। 10 लाख लोगों का आह्वान किया। मैदान की क्षमता ही 70 हजार है, वो भी आधा खाली था। अब जनता आपके छलावे में नहीं आने वाली।
गृहमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को पता है कि वह हारने वाले हैं, इसीलिए अपनी हार के लिए वह चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया को दोष देते हैं। 2014, 2019 और 2024 में कोई एसआईआर नहीं था, फिर भी आप हार गए। हरियाणा और महाराष्ट्र में भी एसआईआर नहीं था लेकिन भाजपा जीती। हर जगह कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है।
भगवंत मान पर साधा निशाना
शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, मान साहब, आपको हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से सरकार चलाना सीखना चाहिए। पंजाब के किसान एमएसपी के लिए आवाज उठा रहे हैं जबकि हरियाणा में 24 से अधिक फसलों पर एमएसपी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और तेलांगाना में कांग्रेस की सरकार है। चुनाव से पहले दोनों राज्यों के लिए लोगों से वादे किए गए थे। उन वादों की गारंटी का क्या हुआ?

वियतनाम में क्या करने गए थे राहुल?
शाह ने कहा, राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जाते हैं। वहां किससे मिलते हैं, क्या करते हैं, किसी को नहीं पता होता। वह सांविधानिक पद पर हैं। उन्हें सब बताना चाहिए। कुछ दिन पहले ही वियतनाम होकर आए हैं। बताएं कि वहां क्या करने के लिए गए थे? सार्वजनिक जीवन में कुछ भी गोपनीय नहीं होता है। राहुल गांधी जब कांग्रेस के महासचिव बने थे, तब देश में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 1200 थी। अब घटकर 600 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed